लाइव न्यूज़ :

संपादकीयः भारतीय नौसेना का आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता विश्वास

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: December 5, 2022 15:00 IST

भारतीय कंपनियां भी देश की सेना के लिए उत्पादन करने में जुट गई हैं। इसी ताकत के साथ सेना आत्मनिर्भरता की बात नि:संकोच करने लगी है। मगर यह भी आवश्यक है कि सैन्य तरक्की के कार्य में आर्थिक मोर्चे पर कोई कमी नहीं आनी चाहिए, जो केवल मजबूत करदाताओं से संभव है।

Open in App

देश की चौतरफा प्रगति के बीच भारतीय नौसेना का आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए प्रण भविष्य की दिशा में एक अच्छा संकेत है। पिछले दिनों पहले स्वदेशी विमानवाहक आईएनएस विक्रांत के नौसेना के बेड़े में शामिल होने से एक तरफ जहां समुद्री सीमा पर ताकत बढ़ी है, वहीं एक नए आत्मविश्वास का सृजन भी हुआ है। पिछले काफी दिनों से हिंद महासागर में चीन अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश में है। वह आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे श्रीलंका जैसे देशों को अपनी ढाल बना कर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश में है। यही वजह है कि नौसेना में तीन विमानवाहक पोत और जोड़े जाने की मांग की जा रही है। फिलहाल भारत के पास दो विमानवाहक आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत हैं। आईएनएस विक्रमादित्य मूल रूप से रूसी पोत है। हालांकि नौसेना के आधुनिकीकरण पर विचार-विमर्श लंबे समय से जारी है, मगर ठोस परिणाम हाल के कुछ दिनों में सामने आए हैं।

नौसेना के लिए हल्के लड़ाकू विमान परियोजना तैयार हो चुकी है, जिसके तहत उत्पादन 2032 तक शुरू होगा। इसके अलावा कभी अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्रगति के लिए दूसरे देशों की ओर देखना पड़ता था। किंतु अब भारत अपने ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के उपग्रहों को भेजने में भी सहायक साबित हो रहा है। यह सफलता सैन्य आवश्यकताओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, जिसका सपना भूतपूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और लालबहादुर शास्त्री तक देश के संकट के दिनों में देखते और कोशिश करते रहे। आज उसी जरूरत को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूती के साथ पूर्ण करते जा रहे हैं। स्पष्ट है कि सहिष्णुता और सैन्य क्षमता दोनों को देश अपने-अपने स्तर पर दुनिया को दिखा रहा है, जो वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के लिए आवश्यक बन चुका है। अब सैन्य हथियार, उपकरण और वाहनों के लिए किसी दूसरे देश से आस लगाना जरूरी नहीं रह गया है।

भारतीय कंपनियां भी देश की सेना के लिए उत्पादन करने में जुट गई हैं। इसी ताकत के साथ सेना आत्मनिर्भरता की बात नि:संकोच करने लगी है। मगर यह भी आवश्यक है कि सैन्य तरक्की के कार्य में आर्थिक मोर्चे पर कोई कमी नहीं आनी चाहिए, जो केवल मजबूत करदाताओं से संभव है। इसलिए कर चोरी न करना भी देश की एक सहायता है, जिसका संबंध रक्षा की आवश्यकताओं को पूर्ण करने से है। फिलहाल भारतीय नौसेना के हवाले से आत्मनिर्भरता का संदेश आना एक सुखद अनुभूति है और देश की उन्नति का प्रमाण है। अवश्य ही यह आने वाले दिनों में और अधिक बलवान होगा।  

टॅग्स :नेवीArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट