लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: दागी जनप्रतिनिधियों की बढ़ती जा रही संख्या, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से भी मिले ऐसे संकेत

By प्रमोद भार्गव | Updated: May 13, 2023 11:10 IST

आंकड़े बताते हैं कि दागी निर्दलीय उम्मीदवारों की भी संख्या बढ़ रही है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के संदर्भ में इस तथ्य का खुलासा किया है.

Open in App

यह देश और जनता के लिए आश्चर्य में डालने वाला तथ्य है कि ऐसे विधायक और सांसदों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, जो गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं. हैरानी इस पर भी है कि सभी राजनीतिक दल इस पृष्ठभूमि के लोगों को उम्मीदवार बना रहे हैं और वे जीत भी रहे हैं. अतीक अहमद पर जहां हत्या, दुष्कर्म और जमीन हड़पने के 101 मामले दर्ज थे, वहीं मुख्तार अंसारी पर भी दर्जनों मामले दर्ज हैं. 

दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश से यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के मामलों में दो एफआईआर दर्ज की है. 7 महिला पहलवानों ने उन पर ये आरोप लगाए हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 16 प्रतिशत प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर गंभीर मामले दर्ज हैं. 

दागी निर्दलीय उम्मीदवारों की भी संख्या बढ़ रही है. साफ है, राजनीतिक वर्चस्व जनसेवा के बहाने एक ऐसा हथियार बनता जा रहा है, जो अकूत धन-संपदा कमाने के साथ रौब-रुतबे का भी पर्याय बन गया है. चुनाव सुधार की दिशा में निरंतर पहल कर रही एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के संदर्भ में इस तथ्य का खुलासा किया है.   हालांकि जनप्रतिनिधि कानून के विपरीत संविधान के अनुच्छेद 173 और 326 में प्रावधान है कि न्यायालय द्वारा दोषी-करार दिए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जा सकते हैं. यहां प्रश्न है कि जब संविधान के अनुसार कोई अपराधी मतदाता भी नहीं बन सकता तो वह जनप्रतिनिधि बनने के नजरिये से निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी कैसे कर सकता है? संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत यह दोहरा मापदंड समानता के अधिकार का उल्लंघन है.

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ADR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसाल 2024-25 में राष्ट्रीय पार्टियों को मिलने वाले चंदे में 161% की भारी वृद्धि, BJP का हिस्सा 91% से ज़्यादा

भारतBengal Assembly Polls 2026: बंगाल के आधे से ज़्यादा विधायक करोड़पति, 47% पर आपराधिक मामले

कारोबार6769.14 करोड़ रुपये की आय, भाजपा ने 2024-25 में आय घोषित की, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा- कांग्रेस के पास 918.28 करोड़ रुपये, जानें अन्य दल का हाल

भारतबिहार विधानसभा दूसरा चरणः 32 फीसदी प्रत्याशी पर आपराधिक मामले, 1302 उम्मीदवारों में से 562 करोड़पति

भारतविधानसभा चुनावः पहला चरण, 121 सीट, 1303 प्रत्याशी, 432 दागी और 40 फीसदी करोड़पति, 2 उम्मीदवार पर रेप केस, आपराधिक मामलों में जनसुराज पार्टी सबसे आगे

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट