लाइव न्यूज़ :

EVM: ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों का रवैया ‘चित भी मेरी, पट भी मेरी’?, पिटी हुई लकीर पीट रही कांग्रेस  

By उमेश चतुर्वेदी | Updated: December 3, 2024 05:25 IST

EVM: मोदी के उभार के बाद ही कांग्रेस और उसका साथी विपक्ष मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड की विधानसभाओं में जीत हासिल कर चुका है.

Open in App
ठळक मुद्दे आयोग और केंद्र सरकार पर दबाव बनाने को लेकर देशव्यापी यात्रा करने की बात कांग्रेस सोच रही है.कांग्रेस ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से हटाने के लिए आखिरी लड़ाई लड़ने का मूड बना चुकी है.बैलेट पेपर ही चुनाव का एकमात्र रास्ता है, कोई बीच का रास्ता नहीं है.

EVM: पिछले कुछ साल से ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों का रवैया ‘चित भी मेरी, पट भी मेरी’ कहावत की तरह है. अब ईवीएम विरोधी राग में अपना सुर उस कांग्रेस का नेतृत्व भी मिलाने लगा है, जिसके राज में ईवीएम के जरिये चुनाव होना शुरू हुआ. 2009 के आम चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल शुरू हुआ. यह बताने की जरूरत नहीं कि उस चुनाव में 2004 की तुलना में कांग्रेस की अगुआई वाले राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए को बड़ी जीत हासिल हुई थी. तब ईवीएम पर भाजपा के तत्कालीन थिंक टैंक के कुछ लोगों ने कुछ वैसा ही आरोप लगाया था, जैसा आरोप आज कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष लगा रहा है. ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर दबाव बनाने को लेकर देशव्यापी यात्रा करने की बात कांग्रेस सोच रही है.

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के बाद हुई कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक में कांग्रेस की महासचिव और नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने जिस तरह ईवीएम का विरोध किया, उससे लगता है कि कांग्रेस ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से हटाने के लिए आखिरी लड़ाई लड़ने का मूड बना चुकी है.

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में प्रियंका ने कहा कि हमें यह तय करना होगा कि बैलेट पेपर ही चुनाव का एकमात्र रास्ता है, कोई बीच का रास्ता नहीं है. अगर राहुल गांधी की सहमति मिली, जिसकी संभावना ज्यादा है, तो तय है कि कांग्रेस ईवीएम के सवाल पर देशव्यापी अभियान पर निकल सकती है. ईवीएम विरोधी नैरेटिव में कांग्रेस का मददगार प्रगतिशील वामपंथी वैचारिक खेमा बड़ा सहयोगी है.

आम मतदाता और नागरिक विपक्षी हार के पीछे ईवीएम केंद्रित षड्यं‌त्र को स्वीकार नहीं कर पा रहा. ईवीएम विरोधी मानस बनाने की कोशिश केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के स्थापित होने के बाद शुरू हुई. दिलचस्प यह है कि मोदी के उभार के बाद ही कांग्रेस और उसका साथी विपक्ष मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड की विधानसभाओं में जीत हासिल कर चुका है.

ईवीएम विरोधी नैरेटिव की शुरुआत के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी दो-दो, दिल्ली में केजरीवाल दो-दो चुनाव जीत चुके हैं और बिहार में 2015 का चुनाव भी भाजपा विरोधी खेमा जीत चुका है. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के आंकड़े से तैंतीस सीटें पीछे रह गई.

ईवीएम विरोधियों के लिए लोगों को यह समझाना आसान नहीं लग रहा कि ईवीएम का अपने लिए इस्तेमाल करने वाली भाजपा आखिर खुद क्यों बहुमत से दूर हो गई? दरअसल इन्हीं तथ्यों की बुनियाद वह पेंच है, जिसकी वजह से ईवीएम विरोधी राष्ट्रव्यापी व्यापक माहौल नहीं बन पा रहा है.

अदालत को भी इस नैरेटिव को बढ़ावा देने की राह का सहभागी बनाने का प्रयास हुआ. महाराष्ट्र और झारखंड के नतीजों के बाद ईवीएम के खिलाफ देश की सबसे बड़ी अदालत में याचिका दायर कर दी गई. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे न सिर्फ खारिज कर दिया, बल्कि यह भी कहा कि ईवीएम से जब विपक्ष जीतता है तो सवाल क्यों नहीं उठते. एक तरह से अदालत इस प्रक्रिया में भागीदार बनने से इनकार कर चुकी है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावचुनाव आयोगकांग्रेसBJPराहुल गांधीनरेंद्र मोदीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?