लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः नशे के सौदागर युवाओं के साथ कर रहे खिलवाड़, 3000 किलो हेरोइन बरामद, आखिर कबतक

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: September 27, 2021 17:52 IST

राजस्व खुफिया निदेशालय ने बरामद सारी हेरोइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत 21 हजार करोड़ रु पए तक बताई जा रही है, जब्त कर ली है.

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक फायदे तलाशे जाने लगे हैं.असली दोषियों का संरक्षण होता रहता है और खानापूरी के लिए छोटे-मोटे कारोबारी फंदे में फंसाए जाते रहते हैं. अफगानिस्तान से हेरोइन की उक्त खेप गुजरात को निर्यात की गई.

नशे के वैध-अवैध और देसी-विदेशी सौदागर देश के युवाओं के भविष्य के साथ कैसे खिलवाड़ में लगे हुए हैं, इसकी एक मिसाल डीआरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय और कस्टम अधिकारियों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से दो कंटेनरों में भरी करीब 3000 किलो हेरोइन बरामद किया जाना भी है.

 

बहरहाल, राजस्व खुफिया निदेशालय ने बरामद सारी हेरोइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत 21 हजार करोड़ रु पए तक बताई जा रही है, जब्त कर ली है. राजस्व खुफिया निदेशालय और कस्टम अधिकारियों की मानें तो वे  पांच दिनों से उसकी बरामदगी का आपरेशन चला रहे थे लेकिन सवाल है कि क्या नशे के कारोबार पर अंकुश के लिए ऐसे आपरेशन ही पर्याप्त हैं और उन्हीं के बूते हम अपनी नई पीढ़ी को नशे से बचाने का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं?

इसका सीधा जवाब है : नहीं. ऐसा तब तक नहीं हो सकता, जब तक इस कारोबार को लेकर राजनीति और साथ ही उसको संरक्षण बंद न हो. देश में नशे के कारोबार खिलाफ अनेक कानूनों और उनके सख्ती से अनुपालन के ऐलान के बावजूद वह खत्म होने के बजाय इसलिए बढ़ता जा रहा है क्योंकि उसमें राजनीतिक फायदे तलाशे जाने लगे हैं.

कई बार इन्हीं फायदे-नुकसानों के मद्देनजर इस कारोबार के असली दोषियों का संरक्षण होता रहता है और खानापूरी के लिए छोटे-मोटे कारोबारी फंदे में फंसाए जाते रहते हैं. अफगानिस्तान से निकली हेरोइन की खेप का गुजरात तक निर्विघ्न पहुंच जाना साफ बताता है कि उसके परिवहन का रास्ता हमवार करने में ऐसी शक्तियां भी लगी हुई थीं, जिन्हें हम अदृश्य शक्तियां कहते हैं.

अब सरकारी एजेंसियां और प्रशासन इस बरामदगी को लेकर ईमानदार हैं तो उनको सख्ती से उन अदृश्य शक्तियों की शिनाख्त कर उन पर भी शिकंजा कसना होगा. अन्यथा बड़ी मछलियां फिर बच निकलेंगी. यह भी समझना होगा कि नशे के बड़े सौदागरों के रैकेट अंतरराष्ट्रीय हुआ करते हैं और वे किसी देश की सीमा अथवा स्वार्थों में नहीं बंधा करते.

इसे यों भी समझ सकते हैं कि जिस अफगानिस्तान से हेरोइन की उक्त खेप गुजरात को निर्यात की गई, उस पर अब तालिबान का राज है तो कहा जा रहा है कि उसका नशे का कारोबार और निर्भय होकर दुनिया के अनेक देशों में नए-नए गुल खिलाएगा.

टॅग्स :गुजराततालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना