लाइव न्यूज़ :

डॉ. एस.एस. मंठा का ब्लॉग: कोरोना से चुनौतियों के नए आयाम 

By डॉ एसएस मंठा | Updated: April 7, 2020 14:04 IST

Open in App
ठळक मुद्दे एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि सामाजिक अलगाव और अकेलापन समय से पहले मृत्यु के जोखिम को बढ़ाता है. सामाजिक अलगाव का मोटापा, धूम्रपान और शारीरिक निष्क्रियता के समान ही बुरा असर पड़ता है.

डॉक्टरों द्वारा मरीजों के इलाज के लिए अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश करने के बावजूद कोविड-19 ने स्वास्थ्य क्षेत्र की अपर्याप्तता और उस पर पड़ने वाले दबावों को उजागर किया है. वर्ष 2005 के बाद से ही स्वास्थ्य सेवा की अधिकांश क्षमता निजी क्षेत्र में या निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में रही है. निजी क्षेत्र में देश के 58 प्रतिशत अस्पताल और 81 प्रतिशत डॉक्टर हैं.

देश में तीन हफ्ते के लॉकडाउन के जो प्रभाव पड़ने वाले हैं, वे भी कम चिंताजनक नहीं हैं. पहली बात तो यह कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसका अलगाव में रहना मुश्किल होता है. दूसरे, डर और चिंता का युवा एवं बुजुर्ग दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि सामाजिक अलगाव और अकेलापन समय से पहले मृत्यु के जोखिम को बढ़ाता है.

रिपोर्ट के अनुसार सामाजिक अलगाव का मोटापा, धूम्रपान और शारीरिक निष्क्रियता के समान ही बुरा असर पड़ता है. अलगाव में रहने वाले अन्य बीमारियों के प्रति भी ज्यादा संवेदनशील होते हैं. शोधकर्ताओं ने पाया है कि समूह के बजाय अकेले में रहने वाले व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली वायरस से लड़ने के लिए अलग तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त करती है, जिससे उनमें नई बीमारी विकसित होने की आशंका अधिक होती है.

इसकी जिस तरह भी हो सके, क्षतिपूर्ति किया जाना जरूरी है. क्या लोगों को रोजगार के होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हर जनधन खाते में पांच हजार रु. नहीं डाले जा सकते? क्या सभी कंपनियों को सरकार द्वारा किए जाने वाले भुगतान जल्दी जारी किए जा सकते हैं? क्या सभी कर वापसी मामलों को जल्दी संसाधित किया जा सकता है? इसका मतलब होगा कि संकट को संभालने के लिए कंपनियों के हाथ में अधिक नकदी होगी. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें गिरने से हर माह करीब 45 हजार करोड़ रु. की बचत हो रही है. इसे ऐसे फंड में परिवर्तित किया जा सकता है जिसका उपयोग वर्तमान में कोरोना संकट से लड़ने के लिए और बाद में चिकित्सा सुविधाएं जुटाने के लिए किया जा सके.

 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतKoridang Bypoll election result 2026: 3123 वोट से जीत?, बीजेपी के दाओचिर आई इम्चेन ने मारी बाजी

भारतहुमायूं कबीर का ममता बनर्जी पर हमला, जनता को धोखा दिया और उनका धन लूटा

भारतTamil Nadu Elections results 2026: शुरुआती रुझानों में हिन्दुत्व का समूल नाश करने वाले उदयनिधि स्टालिन पीछे, सीएम एमके स्टालिन का भी बुरा हाल

भारतसिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक, 2 साल में विजय कैसे बने तमिलनाडु की राजनीति के हीरो? जानें पूरी कहानी

भारतMaharashtra By-Election Results 2026: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा 70369 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर घुटुकडे सर को 273 वोट