लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: पंडित नेहरू ने किया था संसदीय गरिमा का संवर्धन

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: November 14, 2023 11:05 IST

जवाहरलाल नेहरू भारत के आधुनिक लोकतंत्र के संस्थापक और भारत ही नहीं तीसरी दुनिया के एकछत्र नायक थे।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू भारत के आधुनिक लोकतंत्र के संस्थापक थेनेहरू के शासनकाल में संसद, बहुदलीय प्रणाली और स्वतंत्र न्यायपालिका को मजबूती मिलीनेहरू के काल में भारत ने वैज्ञानिक प्रगति के लिए संस्थाओं का बड़ा जाल खड़ा किया

जवाहरलाल नेहरूभारत के आधुनिक लोकतंत्र के संस्थापक और भारत ही नहीं तीसरी दुनिया के एकछत्र नायक थे। स्वाधीनता संग्राम में लंबी लड़ाई लड़ी थी। वे अस्थायी संसद यानी 1950 से 1952 और फिर पहली से तीसरी लोकसभा यानी 1952 से 1964 में अपने निधन तक प्रधानमंत्री और लोकसभा में नेता सदन रहे।

नेहरू के शासनकाल में विपक्ष शक्तिविहीन और प्रतीकात्मक था। नेहरूजी चाहते तो पूरी मनमानी से सत्ता चलाकर एक नई परंपरा का आरंभ कर सकते थे, लेकिन लोकतंत्र उनके स्वभाव का हिस्सा था। वे सार्वजनिक तौर पर कहते थे, ‘‘मैं नहीं चाहता कि भारत ऐसा देश बने जहां लाखों लोग एक व्यक्ति की हां में हां मिलाएं, मैं मजबूत विपक्ष चाहता हूं।’’

विपक्ष की सलाह पर सरकार ने तमाम फैसलों को बदला। जनसंघ के नेता डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी उनके मुखर आलोचक थे, पर वे उनका बहुत आदर करते थे। साल 1953 में लोकसभा में उन्होंने कहा था, ‘‘सरकार के लिए निर्भीक आलोचकों और विपक्ष का होना जरूरी है। आलोचना के बिना लोग अपने में संतुष्ट अनुभव करने लगते हैं। सरकार आत्मसंतुष्ट हो जाती है। यह ठीक नहीं है क्योंकि सारी संसदीय व्यवस्था आलोचना पर आधारित है।’’

नेहरूजी के शासनकाल में संसद, बहुदलीय प्रणाली, स्वतंत्र न्यायपालिका और प्रेस जैसे संस्थानों को मजबूती मिली। वैज्ञानिक प्रगति के लिए संस्थाओं का जाल खड़ा हुआ। गरीबी, अंधविश्वास, पिछड़ेपन और छुआछूत से मुक्ति के लिए रास्ता बना। 1962 में चीन से मात खाने के बाद नेहरूजी की घोर आलोचना भी हुई पर संसद और पूरा देश उनके साथ खड़ा रहा। स्वदेशीकरण के साथ उसी दौर में जैसी रक्षा तैयारियां आरंभ हुईं, उसी का असर था कि आगे के युद्धों में भारत अजेय रहा।

नेहरूजी का विराट व्यक्तित्व था। देश में सबसे बेहतरीन कामकाज उनके ही नेता सदन रहने के दौरान पहली लोकसभा में 1952 से 1957 के बीच हुआ, जब 677 बैठकों में 319 विधेयक पारित हुए। अस्थाई संसद 1951 में 150 दिन चली, जबकि 1956 में संसद की अधिकतम बैठक 151 दिन तक हुई। उनके पूरे कालखंड में संसद की अलग आभा थी।

पहले लोकसभा चुनाव के दौरान 1951-52 में नेहरूजी ने देशभर में घूम कर लोगों को मताधिकार के महत्व और जिम्मेदारी से आगाह किया। तब तीन चौथाई लोग निरक्षर थे और बहुत से लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि भारत में लोकतंत्र विफल हो कर रहेगा। छह महीनों की चुनाव प्रक्रिया के बाद जितनी बड़ी संख्या में लोगों ने चुनाव में भाग लिया और उस चुनाव में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव रखे जाने पर दुनिया हैरान थी। उसी नींव पर हम आज इतना लंबा रास्ता तय कर सके हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूभारतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?