लाइव न्यूज़ :

विरोधियों को भी जीतने वाले अटल जी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 18, 2018 15:33 IST

 अटल बिहारी वाजपेयीजी का व्यक्तित्व महासागर की तरह था। इसीलिए देशहित में कठोर निर्णय करने वाले इस महान नेता को संयमी शख्सियत के रूप में पहचाना जाता था।

Open in App

(लेखक-डॉ. शरद कलणावत)

 अटल बिहारी वाजपेयीजी का व्यक्तित्व महासागर की तरह था। इसीलिए देशहित में कठोर निर्णय करने वाले इस महान नेता को संयमी शख्सियत के रूप में पहचाना जाता था। मैं विद्यार्थी जीवन से अटलजी के व्यक्तित्व से आकर्षित था। नागपुर के सिटी कॉलेज में पढ़ते वक्त मुङो पहली बार उनका भाषण सुनने का मौका मिला था। चिटणवीस पार्क में रात को सन् 1953 में उनका भाषण हुआ। जिन लोगों का राजनीति से कोई संबंध नहीं था, वे भी उनका भाषण सुनने आए थे।

उस भाषण में वाजपेयीजी ने कांग्रेस तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू पर जमकर प्रहार किया था। उन्होंने कहा था, ‘नेहरूजी की दशा शिवजी जैसी है। भोले शंकर अपने दोनों हाथों में पार्वतीजी का निष्प्राण कलेवर लेकर बेतहाशा दौड़ रहे हैं। क्या उसमें प्राण फूंके जा सकते हैं। कभी भी नहीं।’ अपने विरोधियों को देवता की उपाधि देना अटलजी जैसे उदारमना नेता ही कर सकते थे। कांग्रेस के नेताओं की आलोचना करने के लिए उन्होंने कभी भी अनुचित शब्दों का प्रयोग नहीं किया। उस भाषण में उन्होंने कांग्रेस के लिए निष्प्राण पार्वती और पं। नेहरू के लिए भोले शंकर रूपक का प्रयोग किया। ऐसी शालीन भाषा का प्रयोग आजकल के राजनेता नहीं करते। सन् 1971 में  युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने और बांग्लादेश का निर्माण करने के लिए अटलजी ने अपनी राजनीतिक विरोधी इंदिरा गांधी को दुर्गा की संज्ञा दी थी। इस पर कई लोगों को आश्चर्य हुआ था। मगर यह अटलजी की संस्कृति थी।

चिटणवीस पार्क की सभा के बाद हमारे सिटी कॉलेज में भी अटलजी का भाषण हुआ। वह डेढ़ घंटे तक विद्यार्थियों को संबोधित करते रहे। मगर पूरे भाषण में उन्होंने कहीं भी राजनीति का स्पर्श तक नहीं किया। उनके भाषण का विषय था ‘उत्तर प्रदेश में दहेज प्रथा’। उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश की जो कन्याएं अविवाहित रहती हैं, उसका कारण यह नहीं कि उनमें अच्छे गुण नहीं होते। सच कहूं तो गुणों के ग्राहक ही नहीं होते।’ अटलजी की यह शैली सीधे दिल में उतर जाती थी। वह जब आलोचना करते थे तो विरोधियों को भी प्रिय लगती थी।

अटलजी का अंत:करण निर्मल था। इसीलिए वह जो आलोचना करते थे, उसमें भी पवित्रता रहती थी। आज के राजनेताओं ने अटलजी की इस विरासत को धूल में मिला दिया है। राजनीतिक चर्चा में अगर ‘जनता’ को केंद्र बिंदु बनाना हो तो अटलजी की राजनीतिक विरासत को सहेजना बेहद जरूरी है। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?