लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2024: विचारों की लड़ाई हैं चुनाव, तार्किक ढंग से लड़ें?

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: November 20, 2024 05:53 IST

Assembly Elections 2024: सिर्फ सांप्रदायिक भावना को उभारने की ही नहीं है. चुनाव-प्रचार जिस तरह से घटिया होता जा रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देजनतंत्र में चुनाव विचारों की लड़ाई होता है. हम सहज शालीनता को भी भूल जाएं?हमारा जनतंत्र परिपक्व हो चुका है.

Assembly Elections 2024: धर्म वैयक्तिक आस्था की चीज है. उसका चुनावी-लाभ उठाने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जा सकता, नहीं किया जाना चाहिए. विविधता में एकता वाला देश है हमारा. धार्मिक विविधता हमारी ताकत है, इसलिए धर्म को राजनीति का हथियार बनाना अपने संविधान की भावना के विरुद्ध काम करना है. यह अपने आप में एक अपराध है. इस अपराध की ‘सजा’ मतदाता ही दे सकता है. ऐसा कब होगा या हो पाएगा, पता नहीं. लेकिन होना चाहिए. जागरूक और विवेकशील मतदाता का दायित्व बनता है कि वह गलत तरीके से (पढ़िए आपराधिक तरीके से), की जाने वाली राजनीति को नकारे. बात सिर्फ सांप्रदायिक भावना को उभारने की ही नहीं है. चुनाव-प्रचार जिस तरह से घटिया होता जा रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है.

जनतंत्र में चुनाव विचारों की लड़ाई होता है. अपने विचार के समर्थन में तार्किक तरीके से प्रचार करने का सबको अधिकार है. लेकिन अधिकार का यह कैसा उपयोग है कि हम सहज शालीनता को भी भूल जाएं?हम अपनी स्वतंत्रता के ‘अमृत-काल’ में हैं. पता नहीं प्रधानमंत्री ने क्या सोचकर यह नाम रख दिया था, पर इसका अभिप्राय यही लगता है कि हम बताना चाहते हैं कि हमारा जनतंत्र परिपक्व हो चुका है.

इस परिपक्वता  का तकाजा है कि हम छिछली राजनीति से स्वयं को बचाएं. विचारों की लड़ाई ठोस तर्कों से लड़ी जाती है, बेहूदा नारों से नहीं. चुनाव का अवसर राजनेताओं के लिए अपनी क्षमता को उजागर करने का होता है. यह दिखाने का अवसर होता है कि हम प्रतिपक्षी से बेहतर कैसे हैं. यह दावा करना पर्याप्त नहीं है कि मैं  दूसरे से बेहतर हूं, बेहतरी को अपने व्यवहार से सिद्ध भी करना होता है.

दुर्भाग्य ही है कि हमारे नेता, चाहे वे किसी भी रंग के क्यों न हों, न इस बात को समझते हैं और न ही समझना चाहते हैं. चुनाव-प्रचार के दौरान जिस तरह भाषा और नारेबाजी लगातार घटिया होती हम देख रहे हैं वह हमारी जनतांत्रिक समझ पर सवालिया निशान ही लगाता है. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसा नहीं है कि पहले हमारी राजनीति का स्तर बहुत अच्छा था, पर इतना घटिया निश्चित रूप से नहीं था.

धर्म के आधार पर राजनीति पहले भी होती थी, पर वैसी नहीं जैसी अब हो रही है. भगवे या हरे या नीले या सफेद रंग ने हमारी राजनीति को बदरंग बना दिया है. नेता यह बात नहीं समझना चाहते, पर मतदाता को इसे समझना होगा–दांव पर उसका भविष्य लगा है!

टॅग्स :विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट