लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: विराट कोहली की गैरमौजूदगी से लगेगा दोहरा झटका

By अयाज मेमन | Updated: November 16, 2020 13:20 IST

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी20, 3 वनडे और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है...

Open in App

विराट कोहली ने बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहने का फैसला किया और इसके साथ ही कई सवाल भी खड़े हो गए. कोहली भारत के प्रमुख बल्लेबाज हैं और विगत सात-आठ वर्षो में उनका शुमार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होने लगा है. कोहली की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए दोहरा झटका है. टीम की बल्लेबाजी तो प्रभावित होगी ही, कप्तानी पर भी असर पड़ेगा.

भारत ने 2018 में कोहली की कप्तानी में ही जीत दर्ज की थी. एडिलेड में गुलाबी गेंद के मुकाबले के बाद कोहली के लौटने का झटका चैनल सेवन को भी लगेगा जो भारत-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला का प्रसारक है. ऑस्ट्रेलिया की घरेलू श्रृंखलाओं के प्रसारक फॉक्स तथा चैनल सेवन हैं. भारत के खिलाफ तीन टी-20, चार वनडे तथा तीन टेस्ट मुकाबलों की श्रृंखलाओं का सीधा प्रसारण करने के अधिकार भी इन्हीं चैनलों को पास हैं. अब चूंकि कोहली तीन टेस्ट मुकाबलों में नहीं खेलेंगे तो चैनल सेवन संकट में नजर आ रहा है. विराट कोहली केवल एक टेस्ट खेलेंगे और बाकी नहीं खेलेंगे जिससे चैनलों के दर्शकों की तादाद में गिरावट निश्चित है. इससे उसका राजस्व भी प्रभावित होगा. बॉर्डर और स्टीव वॉ जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने कोहली के निर्णय का स्वागत किया है. कोहली के नहीं खेलने से आर्थिक मुद्दे प्रभावित होंगे लिहाजा समकालीन संदर्भो में कोहली के निर्णय का मूल्यांकन करना लाजमी है. समय की धारा में सामाजिक परिवर्तन होते रहते हैं. तीस-चालीस साल पहले की योग्य बातें अब अयोग्य लगती हैं. 

प्रसूति के दौरान पति का साथ नहीं होना आज की महिला स्वीकार नहीं कर पाएगी. पहले यह काफी सामान्य बात थी. 2018 में रोहित शर्मा भी पहले बेटे के जन्म के समय ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत लौटे थे. कुछ ही दिन पहले की बात है जब जो रूट ने भी पहले बच्चे के जन्म के समय वेस्ट इंडीज दौरे से नाम वापस ले लिया था.

न्यूजीलैंड में पिता की तिमारदारी में व्यस्तताओं की वजह से बेन स्टोक्स ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था. पिता के साथ समय बिताने के लिए स्टोक्स ने आईपीएल के शुरुआती मुकाबले नहीं खेले थे.

कोहली के तीन टेस्ट में नहीं खेलने से केवल प्रसारक ही नहीं उनके प्रशंसक भी प्रभावित होंगे. वनडे और टी-20 श्रृंखला से पहले यदि टेस्ट श्रृंखला खेली जाती तो कोहली चारों मुकाबले खेल सकते थे लेकिन तब शायद वे वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाते. बच्चे का जन्म हो, चाहे परिवार में अस्वस्थ्य व्यक्ति की तिमारदारी के लिए किसी सीरीज से नाम वापस लेने का फैसला, खिलाड़ियों पर ही निर्भर करता है. सच्चाई तो यह है कि क्रिकेट की एचआर प्रणाली को अधिक संशोधित करने की जरूरत है.

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीअनुष्का शर्माभारतीय क्रिकेट टीमटेस्ट क्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट