लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2025 16:26 IST

Bihar Assembly elections 2025: कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है। बिहार की जनता किसी भी सूरत में विकास की रफ्तार को बाधित करने के मूड में नहीं है।

Open in App

Bihar Assembly elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए रिकार्ड तोड मतदान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ तौर से कहा कि एनडीए गठबंधन बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत कहा कि निश्चित रूप से हम बिहार जीत रहे हैं। नीतीश कुमार नेतृत्व में एनडीए गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वैसे हमारी जो सार्वजनिक सभाएं हो रही हैं, उसमें जनता का जो रिस्पांस प्राप्त हो रहा है, उसे देखते हुए मेरा स्पष्ट रूप से मानना है कि सरकार तो बनेगी ही।

राजनाथ सिंह ने कहा कि दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है। यानी 160 से ज्यादा सीटें। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए को 160 से ज्यादा सीटें आएंगी। कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है। बिहार की जनता किसी भी सूरत में विकास की रफ्तार को बाधित करने के मूड में नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है।

बिहार में पहले चरण में बंपर वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मौजूदा सरकार के प्रति भरोसे को दर्शाता है। एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार को बड़ी मुश्किल से जंगलराज के दौर से बाहर निकालकर लाई है। विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए एनडीए जरूरी है।

यह बात पूरा बिहार समझता है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण में अब तक सबसे ज्यादा 64.66 फीसदी मतदाता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इतनी ज्यादा वोटिंग देखकर सभी लोग अपने अपने हिसाब से अनुमान लगा रहे हैं। लेकिन रक्षा मंत्री जैसे अनुभवी नेता ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि एनडीए को 160 से ज्यादा सीटें आएगी। उल्लेखनीय है कि बिहार में 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025राजनाथ सिंहBihar BJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार को नया सम्राट मुबारक हो!': सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता

भारतBihar: सत्ता का नया समीकरण: सीएम की कुर्सी और गृह विभाग भाजपा के खाते में! विधानसभा अध्यक्ष का फैसला अभी बाकी

भारतबिहार कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे निशांत कुमार?, बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी होंगे डिप्टी CM?, वीडियो

भारतपटना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, नितिन नबीन और विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, करेंगे फैसला

भारतBihar’s New CM: बिहार में एनडीए सरकार अगले 25-30 साल और आगे तक नीतीश कुमार के सपोर्ट और गाइडेंस में काम करेगी, जदयू सांसद संजय झा बोले-14 करोड़ लोगों के लिए भावुक पल, वीडियो

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."

बिहारबिहार में अब विधायकों, सांसदों, मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच होगी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी