लाइव न्यूज़ :

Honda ने किया CB Hornet 160R और CBR250R की कीमतों में इज़ाफा

By सुवासित दत्त | Published: June 01, 2018 1:41 PM

Honda से पहले Bajaj Auto ने भी इसी महीने अपनी मशहूर बाइक Dominar 400 की कीमतों में इज़ाफे का ऐलान किया था।

Open in App

देश की मशहूर टू-व्हीलर कंपनी Honda ने गुपचुप तरीके से अपनी मशहूर बाइक CB Hornet 160R और नई CB250R की कीमतों में इज़ाफा कर दिया है। इन दोनों बाइक्स की कीमतों में 559 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। Honda CB Hornet 160R के फेसलिफ्ट मॉडल को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था। कीमतों में इज़ाफे के बाद CB Hornet 160R के बेस वर्जन की अब दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 85,234 रुपये और इसके एबीएस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 93,234 रुपये हो गई है।

2018 Honda Dio डीलक्स भारतीय बाज़ार में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honda CB Hornet 160R में 162.7 सीसी, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 14.9 बीएचपी का पावर और 14.5Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। वहीं, दूसरी तरफ Honda CBR250R की नई कीमत की बात करें तो इस बाइक के बेस वेरिएंट की अब दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये और एबीएस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.93 लाख रुपये हो गई है। इस बाइक के नए मॉडल को भी हाल ही में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था।

Honda CB250R में BS IV मानकों पर तैयार 249.6 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 26.5 बीएचपी का पावर और 22.9Nm का टॉर्क देता है। इस बाइक को हाल ही में कई नए बदलावों के साथ दोबारा भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था।

Honda ने लॉन्च किया CB Shine SP, Livo और Dream Yuga का 2018 एडिशन, जानें कीमत और खासियत

Honda से पहले Bajaj Auto ने भी इसी महीने अपनी मशहूर बाइक Dominar 400 की कीमतों में इज़ाफे का ऐलान किया था। इसके अलावा TVS ने भी हाल ही में Apache RR310 की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

टॅग्स :होंडा टू व्हीलर्सहोंडा सीबी हॉर्नेट 160 आरहोंडा सीबीआर250 आर
Open in App

संबंधित खबरें

हॉट व्हील्सलेना चाहते हैं पॉवरफुल बाइक, 2 लाख से कम बजट में ये हैं टॉप 7 ऑप्शन

हॉट व्हील्स2 लाख से कम बजट में ये हैं टॉप 7 पॉवरफुल बाइक

हॉट व्हील्सरिवर्स गियर वाली देश की पहली बाइक 2018 Honda Gold Wing की डिलिवरी शुरू

हॉट व्हील्स2018 Honda Activa 125: जानें इस मॉडल में क्या है नया

हॉट व्हील्सये है 1 लाख रुपये के अंदर के टॉप 5 बाइक्स, जाने क्या है खास

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें