लाइव न्यूज़ :

Rashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

By रुस्तम राणा | Updated: May 19, 2026 05:19 IST

Dainik Rashifal: सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 19 May 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। विद्योपार्जन करने वाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव में संयम रखें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल: समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ अपनी खुशियां बांटने का मौका मिल सकता है। माता जी से संबंध अच्छे होंगे अथवा उनकी सेहत में आज सुधार हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल: कार्य स्थल पर किसी सहयोगी से थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। किसी से बिना वजह उलझने से बचें। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। शुभ चिंतकों और मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। 

कर्क दैनिक राशिफल: तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। 

सिंह दैनिक राशिफल: जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। साहित्य लेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे। 

कन्या दैनिक राशिफल: रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। 

तुला दैनिक राशिफल: धैर्य पूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आपके व्यवहार से लोग बेहद प्रभावित होंगे। आपको ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। 

धनु दैनिक राशिफल: आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवारजनों के लिए आज समय निकालेंगे। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। 

मकर दैनिक राशिफल: व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आपके कार्य से सभी संतुष्ट दिखाई देंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर कीजिएगा। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आपकी रचनात्मक क्षमता निखरकर सामने आएगी। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारो में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। 

मीन दैनिक राशिफल: सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग