2018 Honda Activa 125: जानें इस मॉडल में क्या है नया

By सुवासित दत्त | Published: July 5, 2018 11:21 AM2018-07-05T11:21:24+5:302018-07-05T11:21:24+5:30

अगर आप भी 2018 Honda Activa 125 खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस स्कूटर से जुड़ी ज़रूरी बातें बता रहे हैं।

2018 Honda Activa 125: All You Need To Know | 2018 Honda Activa 125: जानें इस मॉडल में क्या है नया

2018 Honda Activa 125: जानें इस मॉडल में क्या है नया

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने गुपचुप तरीके से 2018 Honda Activa 125 को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। 2018 Honda Activa 125 तीन ट्रिम में उपलब्ध है और दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,621 रुपये से लेकर 64,007 रुपये के बीच रखी गई है। अगर आप भी 2018 Honda Activa 125 खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस स्कूटर से जुड़ी ज़रूरी बातें बता रहे हैं।

- Honda वित्त वर्ष 2018-19 में कुल 18 अपेडेटेड प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। 2018 Honda Activa 125 भी इसी फेहरिस्त में शामिल है।

- 2018 Honda Activa 125 कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। साथ ही इसमें नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई 2018 Honda Activa 125, जानें कीमत और खासियत

- 2018 Honda Activa 125 थोड़ी प्रीमियम नज़र आ रही है। इस स्कूटर में नया एलईडी हेडलैंप और पोजिशन लैंप लगाया गया है। 2018 Honda Activa 125 को नए कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किया गया है।

- 2018 Honda Activa 125 में रिवाइज्ड इंस्ट्रूमेंट कंसोल के अलावा एक इको स्पीड इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर लगाया गया है। साथ ही इसमें 4-इन-1 लॉक भी लगाया गया है।

50,000 रुपये तक के बजट में ये हैं देश के टॉप -5 स्कूटर, जानें इनकी कीमत और खासियत

- 2018 Honda Activa 125 में नया डार्क ग्रे एलॉय व्हील भी लगाया गया है। इसके साथ क्रोम प्लेटेड मेटल मफलर प्रोटेक्टर भी लगाया गया है। ये फीचर सिर्फ टॉप-एंड डीलक्स वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

- 2018 Honda Activa 125 में 12-इंच फ्रंट और 10-इंच रियर व्हील लगाया गया है। इस स्कूटर को CBS (Combi-Braking System) से भी लैस किया गया है।

2018 Honda Africa Twin की भारत में बुकिंग शुरू, कीमत 13.23 लाख रुपये

- 2018 Honda Activa 125 में 124.9 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है जो 8 बीएचपी का पावर और 10.54Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ CVT यूनिट लगाया गया है।

Web Title: 2018 Honda Activa 125: All You Need To Know

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे