2018 Honda Dio डीलक्स भारतीय बाज़ार में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

By सुवासित दत्त | Published: May 8, 2018 10:27 AM2018-05-08T10:27:56+5:302018-05-08T10:27:56+5:30

2018 Honda Dio डीलक्स में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है।

2018 Honda Dio Deluxe Launched in India | 2018 Honda Dio डीलक्स भारतीय बाज़ार में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

2018 Honda Dio डीलक्स भारतीय बाज़ार में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Highlightsइस स्कूटर में 110 सीसी, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 7.8 बीएचपी का पावर और 8.9Nm का टॉर्क देता है

जापान की टू-व्हीलर कंपनी Honda ने  Honda Dio के डीलक्स वेरिएंट को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। 2018 Honda Dio डीलक्स की दिल्ली में एक्स-शोरूम 53,292 रुपये रखी गई है। ये एक टॉप-वेरिएंट है जो अपने रेग्युलर वेरिएंट से करीब 3,000 रुपये महंगी है।

2018 Honda Dio डीलक्स में एलईडी हेडलाइट, ऑल डिजिटल कंसोल, फोर-इन-वन इग्निशन की इत्यादि जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्कूटर की सीट के नीचे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी दिया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए को 2018 Honda Dio डीलक्स की पूरी स्टालिंग अपने स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही है। ये स्कूटर दो मैट शेड में उपलब्ध है जिसमें मार्शल ग्रीन मेटैलिक और एक्सिस ग्रे मेटैलिक शामिल है।

2018 Honda Dio डीलक्स का मुकाबला Yamaha Ray ZR, Hero Duet 110, Suzuki Lets और TVS Wigo से है। इस स्कूटर में 110 सीसी, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 7.8 बीएचपी का पावर और 8.9Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। कंपनी के दावों के मुताबिक ये स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

Web Title: 2018 Honda Dio Deluxe Launched in India

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे