लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से संबंधों को सही रास्ते पर लाने को कहेंगे: चीन

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:37 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 15 नवंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर अपनी शक्ति का आधार मजबूत करने के कुछ दिन बाद मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन के साथ ताइवान सहित कई मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच वर्चुअल बैठक करेंगे।

आधिकारिक मीडिया ने यहां कहा कि शी इस बैठक में बाइडन को "ताइवान कार्ड" के साथ आगे नहीं बढ़ने को कहेंगे क्योंकि बीजिंग ने अलग हुए स्वशासी द्वीप के मुख्य भूमि के साथ एकीकरण करने का दबाव बनाए रखा है जो अब चीनी राष्ट्रपति का मुख्य राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

शिखर सम्मेलन से पहले, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने सोमवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन अमेरिका से संबंधों को स्थिर विकास के सही रास्ते पर लाने के लिए कहेगा।

झाओ ने कहा कि शी-बाइडन चीन-अमेरिका संबंधों के भविष्य और आम चिंता के प्रमुख मुद्दों के संबंध में रणनीतिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

वहीं, इस बैठक को लेकर व्हाइट हाउस के अधिकारियों को ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। उनका कहना है कि इसमें किसी बड़ी घोषणा की संभावना नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों द्वारा संयुक्त बयान जारी किए जाने की भी कोई योजना नहीं है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि दोनों नेता अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा को जिम्मेदारी से प्रबंधित करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे और आपसी हितों पर मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में एशिया मामलों के सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके मैथ्यू गुडमैन ने कहा, “बात जब अमेरिकी-चीन संबंधों की होती है, तो अंतर इतना बड़ा है और प्रवृत्तियां इतनी संकटपूर्ण हैं कि निजी बातचीत कुछ हद तक ही इसमें सुधार ला सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला