लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की मदद के लिए कूटनीतिक समाधान में समर्थन देना चाहते हैं: अमेरिका

By भाषा | Updated: March 4, 2021 12:20 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार मार्च अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाले प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका अफगानिस्तान की मदद के लिए कूटनीतिक समाधान तलाशने में मदद करना चाहता है, ताकि वह राजनीतिक सुलह और एक स्थायी एवं समग्र संघर्षविराम तक पहुंच सके।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि अफगानिस्तान में सुलह के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने काबुल में तीन दिन के दौरे में सरकारी अधिकारियों, नागरिक समाज के सदस्यों, महिला नेताओं और अन्य अफगानी नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया।

खलीलजाद ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सभी पक्षों के लिए इस बात को रेखांकित करना चाहता हूं कि हमारा ध्यान अफगानिस्तान एवं कूटनीति पर केंद्रित है और हम व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करना चाहते हैं, ताकि शांति प्रक्रिया में अधिक तेज प्रगति के लिए अफगानों की मदद की जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस्लामिक गणराज्य एवं तालिबान को राजनीतिक सुलह और एक स्थायी एवं समग्र संघर्षविराम तक पहुंचने का मार्ग तलाशना चाहिए। मैंने काबुल में इस प्रक्रिया को तेज करने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह अफगानिस्तान के नेतृत्व वाली प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान की मदद के लिए कूटनीतिक समाधान तलाशने में मदद करना चाहता है, ताकि वह राजनीतिक सुलह और एक स्थायी एवं समग्र संघर्षविराम तक पहुंच सके।

प्राइस ने जलालाबाद में तीन महिला मीडियाकर्मियों की हत्या को दुखद समाचार बताया और कहा, ‘‘हम जानते हैं कि इन हमलों का एक ही मकसद है। इसका मकसद डराना है। इनका मकसद पत्रकारों को झुकाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत