लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कहा विवादित पश्चिमी सहारा में वाणिज्य दूतावास खोलेंगे

By भाषा | Updated: December 25, 2020 09:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 दिसम्बर (एपी) पश्चिम सहारा में मोरक्को की संप्रभुता को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मान्यता देने के फैसले के बाद अमेरिका इस विवादित क्षेत्र में जल्द ही एक वाणिज्य दूतावास खोलेगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि दूतावास खोलने की प्रक्रिया शुरू कर कर दी गयी है। इस प्रक्रिया में लोगों की भर्ती से पहले मिशन की स्थापना के लिए एक उचित स्थान की तलाश करना शामिल है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कब और कहां इसे खोला जाएगा, पोम्पिओ ने कहा कि तब तक रबात में अमेरिकी दूतावास पश्चिमी सहारा की सेवा के लिए एक आभासी (वर्चूअली) वाणिज्य दूतावास संचालित करेगा।

ट्रंप ने 10 दिसम्बर को घोषणा की थी कि अमेरिका पश्चिमी अफ्रीकी देश के इज़राइल से संबंध सामान्य करने के समझौते के तहत पश्चिम सहारा में मोरक्को के दावे को मान्यता देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO