लाइव न्यूज़ :

स्टेट ऑफ द यूनियन में बोले डोनाल्ड ट्रंप, कोरोना वायरस से निपटने में अमेरिका चीन के साथ, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हमारे संबंध बेहद अच्छे

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 5, 2020 08:59 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ को संबोधित करते हुए दावा किया है कि अमेरिका अब दुनिया में तेल और प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप का यह तीसरा स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन है।ट्रंप ने कहा, मेरे प्रशासन के तीन साल में ही कामकाजी उम्र वाले 35 लाख लोग कार्यबल में शामिल हुए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ को संबोधित करते हुए कहा है कि चीन तथा चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हमारे संबंध बेहद अच्छे हैं। ट्रंप ने कहा,  हम चीन की सरकार को सहयोग दे रहे हैं और कोरोना वायरस से निपटने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका का बड़ा, बेहतर और पहले से कहीं अधिक मजबूत होने का सपना वापस आया है। 

ट्रंप ने कहा, मेरे प्रशासन के तीन साल में ही कामकाजी उम्र वाले 35 लाख लोग कार्यबल में शामिल हुए हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका अब दुनिया में तेल और प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। 

डोनाल्ड ट्रंप की महाभियोग के बीच ‘स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ के तहत संसद के दोनों सदनों- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्ज और सीनेट के साझा सत्र को संबोधित कर रहे हैं। यह ट्रंप का तीसरा स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन है।

ट्रंप ने ईरानी शासन को परमाणु हथियारों का पीछा करना छोड़ना चाहिए। उसे आतंक, मौत और विनाश को फैलाना बंद करना चाहिए और अपने लोगों की भलाई के लिए काम करना शुरू करना चाहिए।

ट्रंप ने कहा, हमारे शक्तिशाली प्रतिबंधों के कारण ईरानी अर्थव्यवस्था बहुत खराब चल रही है। हम उनकी अर्थव्यवस्था में बहुत अच्छे और कम समय में सुधार लाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन शायद वो मदद के लिए पूछने में बहुत ही अभिमानी या मूर्खतापूर्ण हैं।

ट्रंप ने कहा, ईरानी शासन को परमाणु हथियारों का पीछा करना छोड़ना चाहिए। उसे आतंक, मौत और विनाश को फैलाना बंद करना चाहिए और अपने लोगों की भलाई के लिए काम करना शुरू करना चाहिए।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपचीनशी जिनपिंगकोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?