लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल हत्या केस: पाकिस्तान कोर्ट ने मुख्य आरोपी की मौत की सजा 7 साल कैद में बदली, 3 अन्य दोषियों को किया बरी

By भाषा | Updated: April 2, 2020 12:26 IST

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख थे और पाकिस्तान में आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर सिर कलम कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देद वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण उस समय किया गया था जब वे 2002 में एक स्टोरी को लेकर कराची में थे। पाकिस्तान में आतंकवादियों ने पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण कर सिर कलम कर दिया था।

कराची: पाकिस्तान की एक अदालत ने 2002 के अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या मामले के मुख्य आरोपी की मौत की सजा आज (2 अप्रैल)  को सात साल कैद में बदल दी। दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रिटेन में जन्मे अहमद उमर शेख को आतंकवाद निरोधी अदालत ने जो सजा सुनाई थी, उसे सिंध उच्च न्यायालय ने पलट दिया। डॉन की खबर के मुताबिक तीन अन्य दोषी जिन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी उन्हें अदालत ने बरी कर दिया है। 

अप्रैल 2019 में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या और देश में कई दूसरी आतंकी गतिविधियों में शामिल दो पाकिस्तानी तालिबानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। वे 2002 में अमेरिकी पत्रकार पर्ल के अपहरण और हत्या में शामिल थे। डेनियल पर्ल ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख थे और पाकिस्तान में आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर सिर कलम कर दिया था।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण उस समय किया गया था जब वे 2002 में एक स्टोरी को लेकर कराची में थे। उनकी लाश कराची के बाहरी इलाके में मिली थी। उस समय पुलिस ने हत्या की तहकीकात के बाद इसमें मुसलिम आतंकी संगठनों के शामिल होने की शंका जताई थी।

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?