लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में साल के अंत में इससे भी भयंकर कोरोना का दूसरा दौर हो सकता है शुरू, स्वास्थ्य अधिकारी ने किया आगाह

By भाषा | Updated: April 22, 2020 11:28 IST

अमेरिका के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने आगाह करते हुए कहा है कि साल के अंत में अमेरिका में कोरोना वायरस का दूसरा दौर शुरू होगा जो वर्तमान कोविड​​-19 संकट से भी अधिक भयंकर होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने आगाह किया है कि इस साल के अंत में अमेरिका में कोरोना वायरस का दूसरा दौर शुरू होगा उन्होंने कहा कि वर्तमान से भी अधिक कोविड​​-19 संकट भयंकर होगा।

वाशिंगटन : अमेरिका के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने आगाह किया है कि इस साल के अंत में अमेरिका में कोरोना वायरस का दूसरा दौर शुरू होगा जो वर्तमान कोविड​​-19 संकट से भी अधिक भयंकर होगा। कोरोना वायरस अमेरिका में अब तक 45,000 से अधिक लोगों की जान ले चुका है और 8,24,000 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को बताया कि अमेरिका में एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वायरस के प्रकोप की पहली लहर और फ्लू का सीजन एक ही समय पर होता, तो यह वास्तव में स्वास्थ्य क्षमता के मामले में अत्यंत कठिन समय हो सकता था।

उन्होंने कहा कि सौभाग्य से, अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप तक आया जब सामान्य फ्लू का सीजन खत्म हो रहा था। रेडफील्ड ने समाचार-पत्र को बताया, ‘‘ऐसी आशंका है कि हमारे देश में अगली सर्दियों में वायरस का फिर से हमला होगा, जो वास्तव में इस स्थिति की तुलना में और भी मुश्किल होगा।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी का सामना करना होगा।’’ उन्होंने कहा कि एक साथ दो-दो प्रकोप के आने से स्वास्थ्य प्रणाली पर अकल्पनीय दबाव होगा। इस बीच, व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए निवारक उपायों को जारी रखने और जांच सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया है। 

टॅग्स :अमेरिकासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा