लाइव न्यूज़ :

भारत में नफरत फैलाने वालों के साथ तुर्किये का संबंध? आरोपों को तुर्किये ने किया खारिज, बताया भ्रामक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2025 09:55 IST

Turkey: तुर्किये के भारत या किसी अन्य देश को निशाना बनाकर “कट्टरपंथी गतिविधियों” में शामिल होने का दावा “पूरी तरह से भ्रामक है और इसका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।”

Open in App

Turkey:   भारत और अन्य देशों को निशाना बनाकर "कट्टरपंथी गतिविधियों" में शामिल होने की खबरों को तुर्किये ने बुधवार को "पूरी तरह से भ्रामक" बताकर खारिज कर दिया है। तुर्किये के संचार निदेशालय के ‘काउंटरिंग डिसइंफॉर्मेशन सेंटर’ ने एक बयान में कहा कि खबरों में यह दावा किया गया है कि “तुर्किये भारत में आतंकवादी कृत्यों से जुड़ा हुआ है और आतंकवादी समूहों को साजो-सामान, राजनयिक और वित्तीय सहायता प्रदान करता है।"

इसमें कहा गया, “यह दावा द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है।” केंद्र ने कहा कि तुर्किये के भारत या किसी अन्य देश को निशाना बनाकर “कट्टरपंथी गतिविधियों” में शामिल होने का दावा “पूरी तरह से भ्रामक है और इसका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।”

गौरतलब है कि सोमवार शाम को भारतीय राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में घातक विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे। जांच के दौरान पाया गया कि दिल्ली विस्फोट के दो मुख्य संदिग्धों ने तुर्किये की यात्रा की थी। 

टॅग्स :तुर्कीभारतआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा