लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने वीजा प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाई

By भाषा | Updated: January 1, 2021 11:10 IST

Open in App

सैन डिएगो, एक जनवरी (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महामारी के चलते ग्रीन कार्ड और कामकाजी वीजा पर लगी रोक की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। वहीं, दूसरी ओर एक संघीय अदालत ने इस नियम पर ट्रंप का समर्थन किया कि नए आव्रजकों को अपना खुद का स्वास्थ्य बीमा करवाना होगा।

वर्ष 2020 के अंतिम दिन हुए इन दो परिवर्तनों ने यह दिखाया कि कांग्रेस से समर्थन नहीं मिलने के बावजूद ट्रंप अमेरिका की आव्रजन नीति को और प्रतिबंधात्मक बनाने में सफल रहे हैं। वैसे नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप के कई फैसलों को पलटने का वादा किया है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह कितनी जल्दी और किस हद तक संभव हो सकेगा।

संघीय न्यायाधीशों ने महामारी संबंधी वीजा प्रतिबंधों के असर को सीमित कर दिया था।

अप्रैल में ट्रंप ने उन ग्रीन कार्डों पर रोक लगा दी थी जो मुख्य रूप से अमेरिका में पहले से रह रहे लोगों के परिजनों के लिए जारी किए गए थे। ट्रंप ने जून में एच-1बी वीजा, एच-2बी वीजा, जे-1 वीजा और एल-1 वीजा पर भी रोक लगा दी थी और कहा था कि इन कदमों से महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था में अमेरिकी लोगों की नौकरियां बचाई जा सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...