लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क की कंपनी SpaceX मंगल पर कब भेजेगा इंसान?, जमीन पर उतरने के बाद स्टारशिप में विस्फोट

By अनुराग आनंद | Updated: March 4, 2021 15:10 IST

स्‍टारशिप  SN10 पहली बार हवा में करीब 6 मील की ऊंचाई तक गया और वापस जमीन पर लौटा। इश दौरान विस्फोट के बाद इसमें आग लग गई और यह लॉन्‍चपैड पर ही जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देलैंडिंग के वक्त जैसे ही यान ने धरती को छुआ उसमें विस्फोट हो गया।स्पेसएक्स अभियान की सफलता की घोषणा के पांच मिनट बाद ही यह हादसा हो गया।

केप केनवरल: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर अरबपति एलन मस्क का नाम है। एलन मस्क ने हाल ही में मस्क ने एक टॉक शो में बात करते हुए बताया है कि उनकी कंपनी साल 2026 तक लोगों को मंगल ग्रह तक ले जाने लगेगी। ऐसे में हर लोगों को इंतजार है कि कब परीक्षण सफल होने के बाद मस्क की कंपनी लोगों को मंगल व चां0 तक लेकर जा पाएगी।

मस्क की टीम का एक बार फिर से मंगल मिशन का सपना पूरा होते-होते रह गया है। अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स का स्‍टारशिप  SN10 पहली बार हवा में करीब 6 मील की ऊंचाई तक गया था।

ऊंचाई से वापस धरती पर उतरने के 10 मिनट बाद इसमें जोरदार विस्‍फोट हो गया। विस्फोट के बाद इसमें आग लग गई और यह लॉन्‍चपैड पर ही जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।

स्पेसएक्स अभियान की सफलता की घोषणा के पांच मिनट बाद ही यह हादसा हो गया

आपको बता दें कि स्पेसएक्स का स्टारशिप बुधवार को जब लैंडिंग कर रहा था तब ऐसा लग रहा था कि सबकुछ सामान्य है लेकिन जल्द ही परिस्थितियां बदल गईं। लैंडिंग के वक्त जैसे ही यान ने धरती को छुआ उसमें विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि यान हवा में उछल गया। स्पेसएक्स अभियान की सफलता की घोषणा के पांच मिनट बाद ही यह हादसा हो गया।

स्टारशिप में धमाका होते ही स्टारशिप हवा में उछल गया

चमकीली गोली (बुलेट) की आकृति के रॉकेट शिप ने धरती को छुआ तब तक सब सामान्य था जिसके चलते स्पेक्सएक्स के कमेंटेटर जॉन इंस्प्रुकर ने इसकी सफलता की घोषणा कर दी। लेकिन, तभी स्टारशिप में धमाका हो गया और यह हवा में उछल गया। आग का गोला बना यान फिर धरती पर गिर गया। स्पेसएक्स की ओर से इस बारे में अभी कुछ टिप्पणी नहीं की गई है कि गड़बड़ी आखिर कहां पर हुई।

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने घटना के बाद क्या कहा-

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि कम से कम स्टारशिप बिना टूटे उतरा तो सही। उन्होंने कहा, ‘‘स्पेक्सएक्स टीम बढ़िया काम कर रही है।’’ मस्क की योजना स्टारशिप के जरिए लोगों को चांद और मंगल पर भेजने की है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :एलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा