लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में तूफान से मरने वालों की संख्या 146 हुई, मदद की अपील

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:54 IST

Open in App

मनीला, 19 दिसंबर (एपी) मध्य फिलीपीन में बोहोल प्रांत के गवर्नर ने रविवार को कहा कि तूफान ‘राय’ से कम से कम 72 और लोगों की मौत हो जाने से देश में इस आपदा से मरने वालों की संख्या 146 हो गई है। इसे इस साल देश में सबसे भयंकर तूफान माना जा रहा है।

बोहोल प्रांत के गवर्नर आर्थर याप ने बताया कि 10 लोग अब भी लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। याप ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि संचार संपर्क बाधित होने के कारण 48 शहरों में से केवल 33 के महापौरों के साथ उनकी बातचीत हो पाई है। अधिकारी भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में मरने वालों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

फेसबुक पर रविवार को जारी किये एक बयान के मुताबिक याप ने अपने प्रांत के महापौरों को 12 लाख से अधिक लोगों के वास्ते भोजन-पानी जुटाने के लिए अपनी आपात शक्तियों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया।

तूफान प्रभावित क्षेत्रों का सेना की मदद से हवाई सर्वेक्षण के बाद याप ने कहा कि स्पष्ट है कि बोहोल को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।

फिलीपीन के मध्य हिस्से में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तूफान से भारी तबाही हुई। सरकार ने कहा है कि तूफान से करीब 7,80,000 लोग प्रभावित हुए। इनमें से 3,00,000 लोगों को अपना घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी।

आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी और राष्ट्रीय पुलिस ने तूफान से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 64 और लोगों की मौत की पुष्टि की है। ज्यादातर मौतें पेड़ों या दीवारों के गिरने, आकस्मिक बाढ़ में डूबने या भूस्खलन में मलबे में दबने से हुई।

दक्षिणी-पूर्वी प्रांत में एम द्वीप पर तूफान में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शनिवार को इस क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और दो अरब पेसो (चार करोड़ डॉलर) की मदद देने का वादा किया।

हालिया वर्षों में आए इस सबसे भीषण तूफान के दौरान 195 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 270 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक हवाएं चलीं ,जिससे भारी क्षति हुई। तूफान के बाद 227 शहरों और कस्बों में बिजली गुल हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अब तक केवल 21 इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। तीन क्षेत्रीय हवाई अड्डों पर पानी भरा हुआ है।

क्रिसमस के पहले भीषण तूफान से मची तबाही ने सबसे शक्तिशाली ‘हेयान’ तूफान की यादें ताजा करा दीं। नवंबर 2013 में ‘हेयान’ तूफान से 6300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला