लाइव न्यूज़ :

बहरीन के कार्यकर्ताओं की जासूसी के लिए किया गया स्पाईवेयर का इस्तेमाल : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:42 IST

Open in App

रिचमंड (अमेरिका), 24 अगस्त (एपी) साइबर सुरक्षा निगरानी से जुड़े एक समूह ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि इजराली कंपनी एनएसओ के स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर बहरीन की नौ हस्तियों के फोन हैक किए गए थे। टोरंटो विश्वविद्यालय स्थित सिटिजन लैब ने कहा कि एनएसओ समूह के पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर जून 2020 से फरवरी 2021 के बीच फोन सफलतापूर्वक हैक किए गए। इसने कहा कि जिन लोगों की जासूसी की गई, उनमें बहरीन मानवाधिकार केंद्र के सदस्य, निर्वासन में रह रहे दो राजनीतिक नेता और लंदन में रह रहा एक कार्यकर्ता शाामिल है। सिटिजन लैब ने कहा कि उसे ‘‘पूरी तरह लगता है’’ कि कम से कम चार कार्यकर्ताओं की जासूसी बहरीन सरकार ने की जिसका वाणिज्यिक रूप से उपलब्ध स्पाईवेयर का इस्तेमाल करने का इतिहास रहा है। जिन कार्यकर्ताओं की जासूसी की गई, उनमें से एक मूसा मोहम्मद हैं जिनका कहना है कि 2012 में भी स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर उनकी जासूसी की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल