लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप पर ‘करीब से नजर’ रख रहा है : प्रधानमंत्री ली

By भाषा | Updated: November 28, 2021 13:52 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 28 नवंबर सिंगापुर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ पर “बहुत करीब से” नजर रख रहा है और देश की अर्थव्यवस्था को खोलने तथा सुरक्षा उपायों में ढील देने से पहले कुछ कदमों को वापस लेने पर मजबूर हो सकता है। प्रधानमंत्री ली सेन लूंग ने रविवार को यह बात कही।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ओमीक्रोन को शुक्रवार को “चिंता वाला स्वरूप” घोषित कर इसे डेल्टा स्वरूप वाली श्रेणी में ही डाल दिया था। सार्स-सीओवी-2 (कोरोना वायरस) के डेल्टा स्वरूप ने दुनिया भर में संक्रमण की नयी लहर पैदा कर दी थी। इस नये स्वरूप के सामने आने के बाद से कई यूरोपीय देशों को फिर से लॉकडाउन लगाने पर मजबूर होना पड़ा है।

नया स्वरूप संभवत: ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि इसमें डेल्टा से दोगुना से ज्यादा परिवर्तन हुए हैं लेकिन विशेषज्ञों ने कहा है कि यह कितना चिंताजनक है इसे लेकर जांच अब भी जारी है। ओमीक्रोन यानी बी.1.1.529 बेल्जियम, इजराइल और हांगकांग के साथ ही संभवत: जर्मनी और चेक गणराज्य में भी मिला है।

प्रधानमंत्री ली ने सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि फिलहाल एक नया चिंताजनक स्वरूप उभर रहा है।

चैनल न्यूज एशिया ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, “हमने एक नयी चीज सुनी है - ओमीक्रोन स्वरूप। हम इसपर बहुत करीब से नजर रख रहे हैं। हमें अब भी नहीं पता है लेकिन हमें आगे ज्यादा कदम बढ़ाने से पहले कुछ कदम पीछे लेने पर मजबूर होना पड़ सकता है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन इस सबके बावजूद, मुझे भरोसा है कि हम वायरस के साथ जीने का तरीका तलाश लेंगे और सुरक्षित तरीके से हर वो चीज शुरू कर पाएंगे जो हमें पसंद है। हम यह सब प्रयास इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम वहां तक सुरक्षित रूप से पहुंचना चाहते हैं ताकि रास्ते में कम से कम लोगों की जान जाए।”

ली ने कहा कि सिंगापुर ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में "काफी प्रगति" की है, लेकिन रास्ते में और बाधाओं के लिए तैयार रहना चाहिए।

शुक्रवार को, सिंगापुर ने यह भी कहा कि वह अफ्रीकी क्षेत्र में नए स्वरूप के उभरने के बाद सात अफ्रीकी देशों की हाल में यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला