लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में एयर एंबुलेंस हादसे में सात लोगों की मौत : अधिकारी

By भाषा | Updated: September 1, 2019 23:16 IST

फिलीपीन विमानन के अधिकारियों ने बताया कि जब विमान राजधानी मनीला से लगभग 25 नौटिकल मील की दूरी पर रडार से लापता हुआ था तो उस समय उसमें छह यात्री और दो पायलट सवार थे।

Open in App

फिलीपीन की राजधानी के निकट रविवार को एक रिसॉर्ट क्षेत्र में एक हवाई एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद आग लग गई और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

स्थानीय आपात अधिकारी जेफरी रोड्रिग्स ने एएफपी को बताया कि कैलम्बा सिटी में हुए इस हादसे में विमान में सवार सभी आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। सात शव बरामद कर लिये गये हैं। उन्होंने सात लोगों के शव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इस विमान के सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है।’’

पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है लेकिन रिसॉर्ट क्षेत्र में जब यह विमान गिरा उस समय वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति की मौत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलीपीन विमानन के अधिकारियों ने बताया कि जब यह विमान राजधानी मनीला से लगभग 25 नौटिकल मील की दूरी पर रडार से लापता हुआ था तो उस समय उसमें छह यात्री और दो पायलट सवार थे।

टॅग्स :विमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला