लाइव न्यूज़ :

हार से बौखलाए इस देश के पीएम ने संसद पर जड़ा ताला, नई प्रधानमंत्री ने तंबू में ली थपथ 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2021 17:10 IST

समोआ में चुनाव में हार झेलने वाले प्रधानमंत्री ने अपना पद छोड़ने से इनकार कर दिया। आलम ये था कि नई प्रधानमंत्री के लिए संसद के दरवाजे तक नहीं खोले गए।

Open in App
ठळक मुद्देसमोआ की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं नाओमी मताफा सैलेले मैलिलेगाओई 22 साल तक समोआ की सत्ता पर रहे काबिज

चुनावों में जीत-हार लगी रहती है। हालांकि कुछ लोगों के लिए सत्ता से बढ़कर कुछ नहीं होता। सत्ता से विदाई से बचने के लिए ऐसे लोग कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही हुआ है प्रशांत सागर क्षेत्र में स्थित देश समोआ में। जहां चुनाव में हार झेलने वाले प्रधानमंत्री ने अपना पद छोड़ने से इनकार कर दिया। आलम ये था कि नई प्रधानमंत्री के लिए संसद के दरवाजे तक नहीं खोले गए। जिसके बाद देश की नई प्रधानमंत्री को संसद के बाहर तंबू लगाकर शपथ लेनी पड़ी। 

समोआ में अप्रैल में चुनाव हुए थे। जिसमें सत्ताधारी दल ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन पार्टी को हार झेलनी पड़ी और पार्टी करीब 40 सालों के बाद सत्ता से बाहर हो गई। सत्ता के हाथ से निकल जाने से प्रधानमंत्री सैलेले मैलिलेगाओई बेहद नाराज थे, जिसके कारण उन्होंने अपना पद छोड़ने से इनकार कर दिया। 

फास्ट पार्टी को मिली जीत

समोआ में पहली बार है जब कोई महिला प्रधानमंत्री बनी है। नाओमी मताफा की फास्ट पार्टी को इन चुनावों में जीत मिली है। हालांकि नाओमी संसद में शपथ ग्रहण नहीं कर सकी क्योंकि संसद में ताला लगा दिया गया था। इसके बाद संसद के बाहर तंबू लगाकर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने शपथ ली। 

सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल में हुए चुनावों को सही बताया

गौरतलब है कि मैलिलेगाओई करीब 22 सालों से सत्ता में थे। अप्रैल में हुए चुनाव के दौरान ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन पार्टी और फास्ट पार्टी को 25-25 सीटें मिली थीं। लेकिन एक निर्दलीय ने फास्ट पार्टी को समर्थन दिया। जिसके बाद मैलिलेगाओई की पार्टी ने विरोधी पार्टी पर महिला कोटे का पालन ठीक से नहीं करने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग ने अप्रैल के मतदान को रद्द कर 21 मई को चुनाव कराने के आदेश दिए थे। हालांकि मैलिलेगाओई को उस वक्त झटका लगा जब सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल में हुए चुनावों को सही बताया। 

टॅग्स :चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला