लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन ऐतिहासिक युद्धबंदी समझौते के तहत 1,000-1,000 कैदियों की अदला-बदली पर बनी सहमति

By रुस्तम राणा | Updated: May 16, 2025 21:52 IST

ऐसा आदान-प्रदान 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से उनका सबसे बड़ा युद्धबंदी अदला-बदली होगा। 

Open in App

इंस्ताबुल: रूस और यूक्रेन ने शुक्रवार को 1,000 युद्धबंदियों की अदला-बदली करने पर सहमति जताई, रूस के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की ने अपनी शांति वार्ता समाप्त होने के बाद इसकी जानकारी दी। ऐसा आदान-प्रदान 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से उनका सबसे बड़ा युद्धबंदी अदला-बदली होगा। 

मेडिंस्की ने यह भी कहा कि मॉस्को और कीव एक-दूसरे को युद्धविराम के लिए विस्तृत प्रस्ताव देने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक का अनुरोध किया है और रूस इस पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि रूस वार्ता जारी रखने के लिए तैयार है।

इससे पूर्व रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हेओरही टाइखई के अनुसार रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव के नेतृत्व में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की के नेतृत्व में रूस का एक दल के साथ बैठक की।

उन्होंने बैठक की एक तस्वीर भी जारी की। रूस और यूक्रेन के अधिकारी यू-आकार की एक मेज के चारों ओर आमने-सामने बैठे। अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को उम्मीद है कि तुर्की की मध्यस्थता वाली वार्ता के माध्यम से तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को रोकने में तत्काल कोई प्रगति नहीं होगी। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...