लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से कहा, भारत हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार

By भाषा | Updated: August 30, 2018 20:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की मुलाकात नेपाल की राजधानी काठमांडो में ‘‘बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल ’’ (बिम्स्टेक) के चौथे शिखर सम्मेलन से इतर हुई

Open in App

काठमांडो, 30 अगस्त:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के साथ यहां हुयी बैठक में भारत-श्रीलंका संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुयी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने श्रीलंका को उसकी इच्छा के अनुसार मदद करने की बात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ विकास में सहयोग तथा द्विपक्षीय संबंधों से संबद्ध अन्य क्षेत्रों को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक बातचीत की।दोनों नेताओं की मुलाकात नेपाल की राजधानी काठमांडो में ‘‘बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल ’’ (बिम्स्टेक) के चौथे शिखर सम्मेलन से इतर हुई। मोदी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति सिरीसेना से मिलने पर खुशी हुयी। हमने भारत-श्रीलंका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति सिरीसेना ने काठमांडो में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। करीबी मित्र और मूल्यवान पड़ोसी के साथ सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। विदेश सचिव विजय गोखले ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति सिरीसेना से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने विकास सहयोग की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि श्रीलंका में हम जिन परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं उन पर चर्चा की गयी और प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि हम इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में श्रीलंका की इच्छा के अनुसार सहायता करेंगे। बिम्सटेक एक क्षेत्रीय समूह है जिसमें बांग्लादेश, भारत, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल शामिल हैं। इन देशों में दुनिया की 22 प्रतिशत आबादी रहती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?