लाइव न्यूज़ :

UNGA भाषण में पाक पीएम इमरान खान ने लगाया 'इस्लाम' का अर्धशतक, 17 बार भारत का जिक्र!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 04:34 IST

इमरान खान ने अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक समुदाय को कश्मीर पर ध्यान देने का आवाहन किया। इमरान ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले आर्टिकल 370 हटाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जब कश्मीर से कर्फ्यू हटेगा तो यहां खून-खराबा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने इस्लाम, मुस्लिम और इस्लामोफोबिया शब्द का 71 बार जिक्र किया।इमरान खान ने पीएम मोदी की अपेक्षा काफी लंबा भाषण दिया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस्लाम, मुस्लिम और इस्लामोफोबिया शब्द का 71 बार जिक्र किया। इसके बाद 28 बार आतंकवाद, 25 बार कश्मीर और पाकिस्तान का जिक्र किया। पीएम मोदी द्वारा अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम ना लिए जाने के बावजूद इमरान खान ने अपने संबोधन में 17 बार भारत का जिक्र किया। इसके अलावा 12 बार मोदी, 12 बार आरएसएस, 8 बार यूएन और 10 बार मानवाधिकार शब्द का भी इस्तेमाल किया।

इमरान खान ने अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक समुदाय को कश्मीर पर ध्यान देने का आवाहन किया। इमरान ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले आर्टिकल 370 हटाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जब कश्मीर से कर्फ्यू हटेगा तो यहां खून-खराबा होगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सभी वैश्विक नेताओं को अपनी बात रखने के लिए 15-20 मिनट का समय दिया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समयसीमा के अंदर 17 मिनट में अपनी बात रख दी। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 30 मिनट से भी ज्यादा देर तक भाषण दिया। इस दौरान लाल बत्ती लगातार जल रही थी। उन्होंने अपने भाषण के दौरान जलवायु परिवर्तन, भ्रष्टाचार, इस्लामोफोबिया और कश्मीर का मुद्दा उठाया।

टॅग्स :इमरान खानसंयुक्त राष्ट्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला