लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पाक संसदीय समिति ने दोबारा जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: January 1, 2021 18:54 IST

Open in App

इस्लामाबाद,एक जनवरी पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर से एक नाबालिग ईसाई लड़की के अपहरण के मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।

समाचार पत्र ‘डॉन न्यूज’ की एक खबर के अनुसार 13साल की लड़की को कथित तौर पर कुछ मुसलमान लोगों ने अगवा किया, उसे जबरन इस्लाम धर्म कुबूल कराया और उनमें से एक ने बाद में लड़की से निकाह कर लिया था। खबर के मुताबिक लड़की को पांच माह बाद मुक्त कराया गया था।

मानवाधिकारों पर ‘सीनेट फंक्शनल कमेटी’ की बृहस्पतिवार को बैठक हुई और उसमें जबरन धर्मांतरण और विवाह के मुद्दों पर चर्चा हुई।

फैसलाबाद के पुलिस अधिकारियों ने समिति को बताया कि उन्हें लड़की के परिवार की ओर से शिकायत मिली है कि खैजर हयात नामक एक व्यक्ति ने लड़की को अगवा किया था, लेकिन लड़की के बयान में इससे इतर बात है।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट से समक्ष दर्ज अपने बयान में कहा कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा, इस्लाम कुबूल किया और विवाह किया।

समिति की बैठक के दौरान लड़की के पिता ने एक प्रमाणपत्र पेश किया जिससे मालुम होता है कि लड़की की उम्र 13वर्ष है।

खबर के मुताबिक समिति ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए। इस दौरान लड़की के पिता ने पुलिस के बर्ताव की भी समिति से शिकायत की, जिस पर समिति ने खेद व्यक्त किया।

समिति के अध्यक्ष ने नाबालिग लड़की के परिवार से माफी मांगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

समिति ने फैसलाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने और छह जनवरी को जांच रिपोर्ट समिति के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत