लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार के मामले में नेतन्याहू अदालत में पेश हुए

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:57 IST

Open in App

यरूशलम, 16 नवंबर (एपी) इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार को अदालत में पेश हुए। उनकी यह पेशी ऐसे समय हुई जब कभी उनके करीबी सहयोगी रहे नीर हेफेत्ज भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में उनके खिलाफ गवाही की तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि, यह बहुप्रतीक्षित गवाही अब अगले सप्ताह तक के लिए टल गई है क्योंकि नेतन्याहू के वकीलों ने इसे कानूनी चुनौती दी है।

नेतन्याहू के खिलाफ मामले में हेफेत्ज अभियोजन पक्ष के एक महत्वपूर्ण गवाह हैं।

हेफेत्ज ने नेतन्याहू सरकार के प्रवक्ता के रूप में काम करने के लिए 2009 में पत्रकारिता का अपना लंबा करियर छोड़ दिया था और फिर 2014 में वह नेतन्याहू परिवार के प्रवक्ता एवं सलाहकार बन गए थे।

नेतन्याहू आज एक वकील, अपने छोटे बेटे अवनेर और अपनी लिकुड पार्टी के कुछ समर्थकों के साथ अदालत कक्ष में दाखिल हुए।

उनके वकीलों ने मामले में नए गवाह के सामने आने की खबरों के बाद मंगलवार के सत्र को विलंबित करने को कहा। नए गवाह ने आरोप लगाया है कि नेतन्याहू की पत्नी सारा ने दो अरबपति दोस्तों, हॉलीवुड निर्माता अर्नोन मिलचन और ऑस्ट्रेलियाई अरबपति जेम्स पैकर से उपहार के रूप में एक महंगा कंगन स्वीकार किया था।

नेतन्याहू के वकीलों ने दलील दी कि हेफेत्ज के अपना पक्ष रखने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री को सबूतों का अध्ययन करने की आवश्यकता है।

थोड़े समय के अवकाश के बाद, अदालत ने अनुरोध स्वीकार कर लिया और अगले सोमवार तक हेफेत्ज की गवाही को स्थगित कर दिया।

नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी, विश्वास भंग करने और रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला