लाइव न्यूज़ :

'भारत के कई टुकड़े होंगे' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मलेशिया में दिया बयान, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: February 5, 2020 10:20 IST

यहां छात्रों के एक सवाल के जवाब में इमरान ने कहा, "जब मैं प्रधानमंत्री बना तो मैंने सबसे पहले भारत से संपर्क किया। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने समर्थन का यकीन दिलाते हुए कहा था कि हम अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ हो सकेगा, करेंगे क्योंकि सबसे अधिक गरीब लोग हमारे इलाके में रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि भारत धार्मिक कट्टरता की राह पर जा रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में भारत के कई टुकड़े हो जाएंगे। इमरान ने कहा, "क्षेत्र में गरीबी दूर करने का सबसे बेहतरीन तरीका यही है कि दोनों देश आपस में व्यापार करें।

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत के खिलाफ एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इन दिनों इमरान मलेशिया के दौरे पर हैं। इसी दौरान मलेशिया के एडवांस इस्लामिक स्टडीज इंस्टीट्यूट में अपने संबोधन के दौरान इमरान ने भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया है। 

यहां छात्रों के एक सवाल के जवाब में इमरान ने कहा, "जब मैं प्रधानमंत्री बना तो मैंने सबसे पहले भारत से संपर्क किया। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने समर्थन का यकीन दिलाते हुए कहा था कि हम अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ हो सकेगा, करेंगे क्योंकि सबसे अधिक गरीब लोग हमारे इलाके में रहते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत धार्मिक कट्टरता की राह पर जा रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में भारत के कई टुकड़े हो जाएंगे। 

समा टीवी की रिपोर्ट की मानें तो इमरान ने कहा, "क्षेत्र में गरीबी दूर करने का सबसे बेहतरीन तरीका यही है कि दोनों देश आपस में व्यापार करें। तनाव जितना कम होगा, दोनों देश रक्षा पर उतना ही कम खर्च करेंगे और व्यापार पर अधिक खर्च करेंगे।

बता दें कि मलयेशिया दौरे पर गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वहां की सरकार को भरोसा दिया है कि वह भारत के फैसले से हो रहे नुकसान की भरपाई करेंगे। दरअसल, भारत ने मलयेशिया से पाम ऑइल खरीदने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते वहां की सरकार काफी परेशान है।

पीएम इमरान खान ने मलयेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद से वादा किया है कि वह भारत के ना से होने वाले नुकसान की भरपाई करेंगे। इसके लिए वे इस बार ज्यादा पाम ऑइल खरीदेंगे।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना