लाइव न्यूज़ :

दक्षिण एशिया में कोविड-19 का स्वास्थ्य क्षेत्र से ज्यादा आर्थिक असर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 21, 2020 10:43 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 नवंबर दक्षिण एशिया में कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य क्षेत्र पर चुनौतियों के मुकाबले आर्थिक मोर्चे पर कहीं बड़ा संकट लेकर आई है। यह आकलन शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में किया है।

हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक ने शुक्रवार को ‘नौ महीने कोविड-19 के : दक्षिण एशिया पर असर’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की, जिसके सह लेखक अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी और अर्पणा पांडे हैं। यह रिपोर्ट मई 2020 में जारी 30 पन्नों की रिपोर्ट ‘कोलकाता से काबुल तक संकट: कोविड-19 का दक्षिण एशिया पर असर’ का अद्यतन संस्करण है।

हक्कानी ने कहा, ‘‘दक्षिण एशिया पर कोविड-19 के आर्थिक परिणाम इस क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से भी अधिक साबित हो रहे हैं। विभिन्न दक्षिण एशियाई देश विभिन्न तरीकों से महामारी से निपटे हैं, लेकिन कुल मिलाकर आर्थिक कीमत स्वास्थ्य सेवाओं परिणामों से कहीं अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि इन सभी देशों में स्वास्थ्य आधारभूत संरचना की खराब स्थिति है और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की बड़ी संख्या है, जो स्वास्थ्य संकटों से निपटने के लिए लड़ाई को कठिन बनाते हैं।

हक्कानी ने कहा, "सामान्य जीवन में सुरक्षित वापसी और आर्थिक गतिविधियों की बहाली सुनिश्चित करने के लिए, दक्षिण एशियाई सरकारों को मानव पूंजी के विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा।"

रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान में कोविड-19 तेजी से बढ़ने के साथ मीडिया और राजनीतिक विरोधियों पर बंदिशें बढ़ रही हैं, अर्थव्यवस्था संकट में है और सेना की भूमिका बढ़ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में कर्ज संकट की स्थिति बद्तर हुई है और राजपक्षे बंधुओं की राजनीति और समाज पर पकड़ और मजबूत हुई है। इसी प्रकार बांग्लादेश आर्थिक रूप से क्षेत्र में दूसरा सबसे प्रभावित देश है और आय में असमानता और बढ़ी है।

भारत के बारे में कहा गया है कि अमेरिका के साथ संबंध बढ़ रहे हैं लेकिन अर्थव्यवस्था की गति धीमी पड़ गई है, विरोध की आवाज दबाई जा रही है और भारत का लोकतंत्र विश्वसनीयता की चुनौती का सामना कर रहा है।

वहीं, चीन के बारे में कहा गया कि वह इलाके के देशों के साथ अपना रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने में जुटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...