लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना से मुलाकात की

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:16 IST

Open in App

ढाका, चार मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विदेश मंत्री ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के योगदान और उनके नेतृत्व की सराहना की।

बांग्लादेश की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ और बांग्लादेश- भारत के राजनयिक संबंधों के 50 साल होने के मौके पर इस महीने प्रधानमंत्री मोदी की ढाका यात्रा के पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए जयशंकर एक दिवसीय दौरे पर यहां आए। जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन से भी वार्ता की।

हसीना के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से उनको शुभकामनाएं दीं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘स्वागत के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना का शुक्रिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी (हसीना की) दूरदर्शिता और नेतृत्व से दोनों देशों का द्विपक्षीय संबंध लगातार आगे बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत