लाइव न्यूज़ :

भारत के विदेश मंत्री ने बुद्ध को बताया भारतीय, तो भड़के नेपाल ने भारतीय बयान पर ये कहकर जताई आपत्ति

By अनुराग आनंद | Updated: August 9, 2020 19:28 IST

एस जयशंकर ने भगवान बुद्ध को भारतीय बताया जिसके बाद नेपाल ने भारतीय विदेश मंत्री के दावे पर अपना बयान जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल ने कहा कि यह सर्वविदित है कि बुद्ध की जन्मस्थली और बौद्ध धर्म की उत्पत्ति स्थली लुंबिनी यूनेस्को की वैश्विक धरोहरों में से एक है।नेपाल ने कहा कि 2014 में खुद नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नेपाल ऐसा देश है जहां विश्व शांति के प्रतीक बुद्ध का जन्म हुआ था

नई दिल्ली: नेपाल के पीएम केपी ओली द्वारा बार-बार राम जन्मभूमि अयोध्या में न होकर नेपाल में होने की बात कहकर दोनों देशों के बीच विवाद खड़ा करने का प्रयास करते रहे हैं। आज (रविवार) फिर उन्होंने राम जन्मभूमि अयोध्या में न होकर नेपाल में होने की बात कही है। 

केपी ओली के लगातार भारत के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं। पिछले दिनों एक ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बुद्ध का जन्म नेपाल नहीं बल्कि भारत में हुआ था। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में जशंकर ने भारतीय विरासतों के बारे में बात करते हुए किसी खास संदर्भ में कहा था कि बुद्ध नेपाली नहीं बल्कि भारतीय थे। भारतीय विदेश मंत्री के इस बयान के बाद नेपाल बुरी तरह से भड़क गया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस बयान पर अपनी तरफ से सफाई दी है।  

इस मामले में नेपाल ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक और पुरातात्विक सबूतों द्वारा सिद्ध सर्वविदित तथ्य है कि गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। नेपाल ने जयशंकर के बयान को खारिज किया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी के यात्रा का उल्लेख कर नेपाल ने ये कहा-

नेपाल ने कहा कि यह सर्वविदित है कि बुद्ध की जन्मस्थली और बौद्ध धर्म की उत्पत्ति स्थली लुंबिनी यूनेस्को की वैश्विक धरोहरों में से एक है।' मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 में नेपाल यात्रा का उल्लेख भी किया, जिसमें मोदी ने कहा था, 'नेपाल ऐसा देश है जहां विश्व शांति के प्रतीक बुद्ध का जन्म हुआ था।'

अब इस मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान हमारी साझा बौद्ध विरासत को संदर्भित करते हुए गौतम बुद्ध पर दिया गया था। इसमें कोई संदेह नहीं है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था, जो नेपाल में है।

केपी ओली ने अयोध्या पर फिर दिया विवादित बयान-

नेपाल के पीएम केपी ओली एक के बाद एक भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। भारत सरकार के खिलाफ बयान देने वाले केपी ओली ने एक बार फिर से अयोध्या को लेकर विवादित बयान दिया है। केपी ओली ने अयोध्या में भगवान राम के पैदा होने के दावे को खारिज कर दिया है। केपी ओली ने कहा कि सारे साक्ष्य मौजूद है कि भगवान राम का जन्म भारत में नहीं बल्कि नेपाल में हुआ है। 

हिमालयन टाइम्स की मानें तो नेपाल के पीएम केपी ओली ने इसके लिए संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से बात करते हुए भव्य राम मंदिर निर्माण की बात कही है। केपी ओली ने अधिकारियों को अयोध्यापुरी में भव्य राम मंदिर बनाने के निर्देश देते हुए कहा है कि राम का जन्म नेपाल में हुआ है। 

भगवान राम के नेपाल में जन्म के साक्ष्य मेरे पास है: केपी ओली

बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने कहा कि भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ है। इसके सभी साक्ष्य और सबूत नेपाल सरकार के पास हैं। इसके साथ ही सबूत जुटाने के लिए खुदाई करने के आदेश भी नेपाल के पीएम केपी ओली ने अधिकारियों को दिए हैं। 

यह सब नेपाल तब कर रहा है जब भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद से ही नेपाल के पीएम केपी ओली खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे वाली बात सही साबित कर रहे हैं। 

टॅग्स :नेपालकेपी ओलीइंडियागौतम बुद्ध
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल