तेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 18, 2026 09:55 IST2026-05-18T09:54:31+5:302026-05-18T09:55:27+5:30

अमेरिका में शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

Chicago 25-year-old Indian student Navya Gadusu died road accident 6 others injured Gadusu originally from Nalgonda district in Telangana identified victim | तेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

file photo

Highlightsमृत्यु का कारण दुर्घटना में लगी गंभीर चोटें बताई गई हैं। रात 12:16 बजे (स्थानीय समय) गडुसु को मृत घोषित कर दिया।

वॉशिंगटन: अमेरिका के शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा की मृत्यु हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पीड़ित की पहचान शिकागो निवासी 25 वर्षीय नव्या गडुसु के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तेलंगाना के नालगोंडा जिले की रहने वाली थीं। यह दुर्घटना शनिवार देर रात इंडियाना के लेक काउंटी में क्राउन पॉइंट के पास इंटरस्टेट 65 पर हुई। लेक काउंटी कोरोनर कार्यालय ने रविवार को रात 12:16 बजे (स्थानीय समय) गडुसु को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण दुर्घटना में लगी गंभीर चोटें बताई गई हैं।

शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह शोक संतप्त परिवार के संपर्क में है। वाणिज्य दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, "शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्रा नव्या गडुसु के दुखद निधन से हम बहुत दुखी हैं। इस कठिन समय में उनके परिवार और मित्रों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं।"

दूतावास ने यह भी कहा कि वह घायलों के लिए सहायता का समन्वय कर रहा है। यह दुर्घटना शनिवार देर रात इंडियाना स्टेट के लेक काउंटी में क्राउन पॉइंट शहर के पास इंटरस्टेट 65 राजमार्ग पर हुई। स्थानीय खबरों में छात्रा की पहचान नव्या गडुसु के रूप में हुई है, जिसे लेक काउंटी कोरोनर के कार्यालय द्वारा शनिवार देर रात 12:16 बजे मृत घोषित कर दिया गया था।

कोरोनर कार्यालय के अनुसार, गडुसु की मृत्यु वाहन दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई। शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर "गहरी" संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह मृतका के परिवार के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्रा नव्या गडुसु के निधन से हम बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में हम उनके परिवार और मित्रों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।" इंडियाना स्टेट पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार रात लगभग 11:15 बजे हुई।

Web Title: Chicago 25-year-old Indian student Navya Gadusu died road accident 6 others injured Gadusu originally from Nalgonda district in Telangana identified victim

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे