लाइव न्यूज़ :

समान रूप से सभी को टीका देने की दिशा में भारत कर रहा सहायता: संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी ने कहा

By भाषा | Updated: March 9, 2021 14:31 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयार्क, नौ मार्च महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था ‘यूएन वूमन’ की एक उच्च अधिकारी ने टीकाकरण अभियान के नेतृत्व के लिए भारत की सराहना करते हुए कहा कि भारत सभी देशों को समान रूप से टीका पहुंचाने में सहायता कर रहा है जबकि अमीर देश निजी फायदे के लिए दवा कंपनियों के साथ समझौते कर रहे हैं ताकि वह अपनी वास्तविक जरूरत से अधिक टीके खरीद सकें।

‘यूएन वूमन’ की उप कार्यकारी निदेशक एवं सहायक महासचिव अनीता भाटिया ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत को विश्व की फार्मेसी के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि उसके पास चिकित्सा क्षेत्र का लंबा अनुभव और ज्ञान है।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व के सबसे बड़े दवा निर्माता देशों में से एक है और कई देशों ने कोरोना वायरस टीके के लिए भारत से सहायता मांगी है।

टीकाकरण में भारत के नेतृत्व की सराहना करते हुए भाटिया ने कहा कि भारत समान रूप से सभी को टीका देने की दिशा में सीधे तौर पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत ऐसे समय यह कर रहा है जब दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है और अमीर देश निजी फायदे के लिए फार्मा कंपनियों के साथ समझौते कर रहे हैं ताकि वह अपनी वास्तविक जरूरत से अधिक टीका खरीद सकें।

भाटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, “भारत नेतृत्व कर रहा है। मुझे इसके लिए अपने देश पर गर्व है क्योंकि बहुत सारे लोगों को टीके की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि जब वह प्रतिदिन खबरें पढ़ती हैं कि भारत ने अपने पड़ोसी देशों से लेकर अफ्रीका तक टीका भेजा, तब उन्हें गर्व की अनुभूति होती है।

भारत ने सहायता के तौर पर कई देशों को टीके की 56 लाख से अधिक खुराक भेजी है।

श्रीलंका, भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमा और सेशेल्स को टीका भेजा गया है।

भाटिया ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीए, येल विश्वविद्यालय से एमए और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें