लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मरीज में लक्षण दिखने के शुरुआती दिनों में संक्रमण के प्रसार का ज्यादा खतरा

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:42 IST

Open in App

लंदन, 20 नवंबर एक नए अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों में लक्षण दिखने के एक सप्ताह के भीतर दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने का काफी खतरा रहता है इसलिए मरीज को जल्द से जल्द पृथक-वास में भेजना चाहिए।

पत्रिका ‘लांसेट माइक्रोब’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया कि कोविड-19 के मरीजों के नमूनों की जांच में संक्रमण शुरू होने के नौ दिनों बाद कोरोना वायरस नहीं पाए गए। अध्ययन के लेखक और ब्रिटेन में सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय से जुड़े मुगे केविक ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के तीनों स्वरूपों की पहली बार व्यवस्थित तौर पर समीक्षा की गयी और नमूनों का विश्लेषण किया गया ।’’

केविक ने कहा, ‘‘इससे स्पष्ट तौर पर पता चलता है कि सार्स कोव और मर्स कोव की तुलना में कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार कोव-दो ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाता है। यह लक्षण दिखने के तुरंत बाद मरीज को पृथक-वास में भेजने के महत्व को भी रेखांकित करता है।’’

अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक वायरस के संक्रमण फैलने का खतरा मुख्य रूप से लक्षण दिखने के पांच दिनों में और ज्यादा होता है इसलिए ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत पृथक-वास में भेजना चाहिए ।

केविक ने कहा, ‘‘संक्रमण के संबंध में लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है कि संक्रमित लोगों से कितनी दूरी बनाकर रखने की जरूरत है । ’’

अध्ययन के तहत वैज्ञानिकों ने सार्स कोव-दो से संक्रमित लोगों और अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की स्थिति पर गौर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO