लाइव न्यूज़ :

मास्को जा रही उड़ान धमकी भरे संदेश मिलने के बाद काहिरा लौटी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:00 IST

Open in App

काहिरा, 27 अक्टूबर (एपी) काहिरा से बुधवार को इजिप्ट एयर की एक उड़ान मास्को के लिए रवाना होने के कुछ ही देर बाद धमकी भरे संदेश मिलने के बाद लौट आयी ।

मिस्र की प्रमुख विमानन कंपनी ने एक बयान में बताया कि उड़ान एमएस 79 रवाना होने के महज 22 मिनट के अंदर काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आयी।

एक अज्ञात अधिकारी का हवाला देते हुए इस बयान में कहा गया कि एयर बस ए 220-300 में एक सीट पर कुछ संदेश लिखा पाया गया। विमानन कंपनी ने यह नहीं बताया कि संदेश किसने लिखा था और क्या लिखा था।

बाद में इजिप्ट एयर ने कहा कि जांच से यह तय हो गया कि उड़ान को कोई खतरा नहीं है।

मास्को एवं काहिरा के बीच सभी उड़ानें पिछले करीब ढाई साल तक निलंबित थीं क्योंकि इस्लामिक स्टेट ग्रुप से संबद्ध एक स्थानीय संगठन ने अक्टूबर 2015 में मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में एक विमान को मार गिराया था। दोनों शहरों के बीच अप्रैल, 2018 में उड़ानें बहाल हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल