लाइव न्यूज़ :

रूसो बंधुओं की फिल्म ‘द ग्रे मैन’ में नजर आएंगे धनुष

By भाषा | Updated: December 18, 2020 13:28 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 18 दिसम्बर दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष अपने हॉलीवुड करियर का आगाज करने को तैयार हैं और वह जल्द ही एंथोनी और जो रूसो की फिल्म ‘द ग्रे मैन’ में नजर आएंगे।

‘द ग्रे मैन’ में रेयान गोस्लिंग और क्रिस इवांस जैसे दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता भी नजर आएंगे।

‘नेटफ्लिक्स’ की यह फिल्म मार्क ग्रीनी के 2009 में आए उपन्यास ‘द ग्रे मैन’ पर आधारित होगी।

धनुष के इस फिल्म का हिस्सा बनने की ‘नेटफ्लिक्स’ ने ट्विटर पर जानकारी दी। हालांकि उनके किरदार से जुड़ी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

‘अडूकलम’ और ‘रांझणा’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके धनुष ने कहा, ‘‘ इस बेहतरीन एक्शन फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हूं। इतने वर्षों से मुझसे प्यार करने और मेरा साथ देने के लिए मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया। आप सभी से मुझे प्यार है, यूं ही प्यार बांटते रहें।’’

धनुष 2018 में अंग्रेजी भाषा की फिल्म ‘द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ़ द फ़क़ीर’ में नजर आए थे।

इन दिनों वह फिल्मकार आनंद एल. राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग में मसरूफ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी