लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर्रहमान को श्रद्धांजलि, जयशंकर का ट्वीट, ‘बंगबंधु स्मारक संग्रहालय’ का दौरा कर अभिभूत हूं

By भाषा | Updated: August 20, 2019 12:40 IST

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘बंगबंधु स्मारक संग्रहालय’ का दौरा कर अभिभूत हूं। राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान को श्रद्धांजलि अर्पित की।’’ विदेश मंत्री जयशंकर यहां अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोमेन के साथ बैठक करेंगे और दोपहर में प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे‘बंगबंधु स्मारक संग्रहालय’ बांग्लादेश की राजधानी ढाका में धानमंडी इलाके में है।1975 में इसी आवास में उनकी और उनके परिवार के ज्यादातर सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को ‘बंगबंधु स्मारक संग्रहालय’ में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयशंकर सोमवार को दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा पर यहां पहुंचे थे।

विदेश मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद उनकी यह पहली बांग्लादेश यात्रा है। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘बंगबंधु स्मारक संग्रहालय’ का दौरा कर अभिभूत हूं। राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान को श्रद्धांजलि अर्पित की।’’ विदेश मंत्री जयशंकर यहां अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोमेन के साथ बैठक करेंगे और दोपहर में प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे।

‘बंगबंधु स्मारक संग्रहालय’ बांग्लादेश की राजधानी ढाका में धानमंडी इलाके में है। यह वास्तव में मुजीबुर्रहमान का निजी आवास था। 1975 में इसी आवास में उनकी और उनके परिवार के ज्यादातर सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। उनकी बेटियां शेख हसीना और शेख रेहाना तब विदेश में थीं इसलिए वे बच गईं। हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं।

जयशंकर की बांग्लादेश की यह यात्रा एक माह से कम समय में दोनों पक्षों के बीच दूसरा मंत्री स्तरीय संवाद है। इससे पहले, 7-8 अगस्त को बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमान खान ने नयी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की थी।

टॅग्स :बांग्लादेशजयशंकरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला