लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम के वृद्धाश्रम में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 27 हुई

By भाषा | Updated: January 1, 2021 09:26 IST

Open in App

ब्रसेल्स, एक जनवरी (एपी) बेल्जियम में क्रिसमस से पूर्व एक वृद्धाश्रम में पार्टी मनाने के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 27 हो गई।

उत्तरी बेल्जियम के मोल केयर सेंटर में पिछले महीने सांता बनकर गए शख्स के बारे में आशंका थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित था और अनजाने में उसकी वजह से कई और लोग संक्रमित हो गए।

ऐसी धारणा है कि सेंट निकोलस (सांता) हमेशा गरीबों को उपहार और सामान देकर उनकी मदद किया करते थे। इसलिए क्रिसमस पर सांता बनकर उपहार देने का चलन है।

नगर निगम प्राधिकार ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर कहा कि संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन संक्रमण की रफ्तार अब कम हुई है।

बेल्जियम की आबादी 1.15 करोड़ है और संक्रमण से देश में अब तक 19,441 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के कारण सबसे ज्यादा संख्या में मौत विभिन्न आश्रय स्थलों में हुई है।

मोल नगर निगम प्राधिकार ने कहा कि आश्रय स्थल में पार्टी की वजह से 88 लोग संक्रमित हुए। इसमें वहां के 42 कर्मचारी भी थे।

हालांकि, जांच में यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि संक्रमण सांता बने शख्स के कारण फैला या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा