लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में थम नहीं रहा बवाल: 25 शहरों में प्रदर्शनकारी बेकाबू, लॉस एंजिल्स सहित इन शहरों में लगा कर्फ्यू

By स्वाति सिंह | Updated: May 31, 2020 12:17 IST

मिनीपोलिस के उस श्वेत अधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या का आरोप लगाया जिसने अपने घुटने से अश्वेत जॉज फ्लॉयड के गले को दबाया था जिससे उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमिनेपोलिस शहर में पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद 30 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई शहरों में शनिवार रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई।

मिनियापोलिस: अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर में पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद 30 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई शहरों में शनिवार रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। लॉस एंजिल्स, फिलाडेल्फिया और अटलांटा समेत 16 राज्यों के 25 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों के चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारे पास खतरनाक कुत्ते और घातक हथियार हैं। 

बता दें कि पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हो रहे हिंसक प्रदर्शनों पर रिपोर्टिंग कर रहे सीएनएन के एक पत्रकार की टेलीविजन पर सीधे प्रसारण के दौरान गिरफ्तारी के बाद मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने माफी मांगी है।

सीएनएन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ जकर ने वाल्ज से यह जवाब मांगने की अपील की कि उन्हें पुलिस की वैन में क्यों ले जाया गया। इसके एक घंटे के भीतर सीएनएन संवाददाता उमर जिमेनेज और उनके दो सहकर्मियों को रिहा कर दिया गया। वाल्ज ने कहा, ‘‘हमने यह सुनिश्चित किया है कि यह कहानी बताने के वास्ते पत्रकारिता के लिए सुरक्षित स्थान हो।’’

जिमेनेज और उनके सहकर्मी बिल किर्कोस और लियोनेल मेंदेज अश्वेत फ्लॉयड की मौत के बाद हुई आगजनी और लोगों के आक्रोश को बताते हुए सीएनएन के ‘न्यू डे’ कार्यक्रम के लिए लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। फ्लॉयड की मौत के मामले में बर्खास्त किए गए अधिकारी डेरेक चाउविन पर शुक्रवार को हत्या का आरोप लगाया गया।

रिहा होने के बाद अश्वेत जिमेनेज ने कहा कि वह खुश हैं कि उनकी गिरफ्तारी का सीधा प्रसारण किया गया। बाद में संवाददाता सम्मेलन में वाल्ज ने कहा, ‘‘मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। इस तरह की चीजें होने की कोई वजह नहीं है। उस टीम से मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं।’’सीएनएन ने वाल्ज की माफी स्वीकार करते हुए कहा कि नेटवर्क उनके शब्दों की सच्चाई की सराहना करता है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल