लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत, रैंड पॉल कोरोना वायरस से संक्रमित पहले अमेरिकी सांसद

By भाषा | Updated: March 23, 2020 06:03 IST

वाशिंगटन, 22 मार्च (भाषा) अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देवाशिंगटन, 22 मार्च (भाषा) अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गयी है। अमेरिका में केंटकी के सांसद रैंड पॉल ने कहा है कि जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। रिपब्लिकन सांसद पॉल कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले अमेरिकी सीनेट के पहले सदस्य हैं।

वाशिंगटन, 22 मार्च (भाषा) अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गयी है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह आंकड़ा जारी किया। अब तक सबसे अधिक न्यूयार्क (114 मौतें), वाशिंगटन (94मौतें) और कैलीफोर्निया (28मौतें) प्रांत प्रभावित हुए हैं। अमेरिका में कम से कम 30 हजार लोग इस विषाणु से संक्रमित हुए हैं।

रैड पॉल कोरोना वायरस से संक्रमित पहले अमेरिकी सांसद

अमेरिका में केंटकी के सांसद रैंड पॉल ने कहा है कि जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। रिपब्लिकन सांसद पॉल कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले अमेरिकी सीनेट के पहले सदस्य हैं।

उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और पृथक हैं। पेशे से चिकित्सक पॉल ने कहा कि उनमें कोरोना के लक्षण नजर नहीं आये थे लेकिन काफी यात्राएं करने एवं कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर सावधानीवश उनका परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ध्यान नहीं है कि वह किसी संक्रमित व्यक्ति के प्रत्यक्ष संपर्क में आये थे या नहीं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं