लाइव न्यूज़ :

कोरोना: दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 65 हजार के पार, कुल 12 लाख लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: April 5, 2020 20:34 IST

इटली में कोरोना वायरस से 15,362 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 1,24,632 लोग संक्रमित हुए हैं और 20,996 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला पिछले साल दिसंबर में चीन में आया था।कई देश केवल ऐसे मामलों का ही परीक्षण कर रहे हैं जिनमें मरीजों के अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होती है।

पेरिस: कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में हुयी मौतों की संख्या रविवार को बढ़कर 65,272 तक पहुंच गयी। ये आंकड़े एएफपी ने आधिकारिक स्रोतों से संकलित किए हैं और ये अंतरराष्ट्रीय समयानुसार (जीएमटी) 1100 बजे तक के हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला पिछले साल दिसंबर में चीन में आया था। उसके बाद से दुनिया भर के 190 देशों में इस महामारी के 12,06,480 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

इन मामलों में से कम से कम 2,33,300 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। ये आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरणों से मिली जानकारी पर आधारित है। संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। कई देश केवल ऐसे मामलों का ही परीक्षण कर रहे हैं जिनमें मरीजों के अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होती है।

इटली में कोरोना वायरस से 15,362 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 1,24,632 लोग संक्रमित हुए हैं और 20,996 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। स्पेन में 12,418 मौतें हुयी हैं जबकि 1,30,759 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद अमेरिका में 8,503 मौतें हुयी हैं और 3,12,245 लोग संक्रमित हुए हैं।

यह संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। फ्रांस में 7,560 मौतें हुयी हैं जबकि ब्रिटेन में 4,313 मौतें हुयी हैं। यूरोप में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,42,330 मामले सामने आए हैं और 47,093 मौतें हुयी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा