लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से 50 लोगों की मौत, कोविड-19 केसों की संख्या 3200 पार, 50 हजार केसों का अनुमान

By भाषा | Updated: April 6, 2020 13:49 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 12.76 लाख से मामले सामने आ चुके हैं, वहीं इस वायरस से 69500से ज्यादा मौतें हो चुकी है. पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में भी कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सरकार ने कहा है कि अप्रैल के आखिर तक देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 50 हजार हो सकती है.पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1493 मामले मिले हैं.

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या सोमवार को 3,277 तक पहुंच गई। देश में इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब प्रांत है और यहां संक्रमित लोगों की संख्या 1,500 तक पहुंचने जा रही है। देश में बंद की वजह से कोरोना वायरस के प्रकोप में कमी आने के सरकार के दावे के बावजूद भी आंकड़े बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि इस संक्रमण से अब तक 50 मरीजों की मौत हो चुकी है और 257 लोग इससे ठीक हुए हैं।

पंजाब में 1,493 मामले, सिंध में 881, खैबर पख्तुनख्वा में 405, गिलगित-बालटिस्तान में 210, बलूचिस्तान में 191, इस्लामाबाद में 82 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 15 मामले हैं। राष्ट्रीय कमान और अभियान केंद्र के प्रमुख असद उमर ने रविवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के संक्रण की गति प्रभावी बंद की वजह से कम हो रही है। योजना मंत्री ने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों की पहचान के लिए तंत्र बना रही है जो कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित हैं ताकि रोकथाम के कदम उठाए जा सकें। पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इस महीने के अंतिम सप्ताह तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 50,000 तक पहुंच सकती है। 

भारत में कोरोना वायरस से 109 लोगों की मौत

कोरोना वायरस महामारी के मामले भारत में बढ़ते जा रहे है। कोविड​​-19 मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 4067 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 109 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 3666 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 291 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। पिछले 12 घंटे में 490 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला