लाइव न्यूज़ :

रूस में कोरोना वायरस का कहर, 101 मेडिकलकर्मियों की मौत, केसों की संख्या 3.62 लाख पार

By भाषा | Updated: May 27, 2020 12:27 IST

अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस दुनिया का तीसरा देश है जो कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित है। रूस में संक्रमण के 360,000 से अधिक मामले हैं और 3,807 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम के विशेषज्ञों ने रूस में ज्यादा मामले और कम मौतों पर सवाल उठाए हैं रूस ने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों के कारण मृतकों की संख्या कम रही है।

मॉस्को:  रूस में कोरोना वायरस से 101 मेडिकलकर्मियों की मौत हो गई है। रूस के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों ने इस आधिकारिक आंकड़े पर सवाल उठाए और उनका मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है। चिकित्साकर्मियों ने इस संक्रामक रोग से मरने वाले अपने सहकर्मियों की एक ऑनलाइन सूची बनाई है जिसमें 300 से अधिक नाम हैं। देश में कम मृत्यु दर ने विशेषज्ञों के बीच संदेह पैदा कर दिया है कि उनका मानना है कि अधिकारियों ने आंकड़ों में हेरफेर किया है और राजनीतिक कारणों से मरने वाले लोगों की असल संख्या छुपाई है। रूस के अधिकारियों ने मंगलवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया और दलील दी कि कम मृत्यु दर इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए उठाए प्रभावी कदमों को दर्शाती है। 

मेक्सिको में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत

मेक्सिको के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में 501 लोगों की मौत हुई और पहली बार यह आंकड़ा 500 से पार चला गया है। देश में संक्रमण के अब तक 74,560 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 8,134 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि संक्रमितों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है क्योंकि देश में जांच की दर काफी कम है। मेक्सिको में रोजाना मृतकों की संख्या अब अमेरिका के करीब पहुंच रही है जो कि लगभग 620 है। हालांकि ब्राजील में अभी एक दिन में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।

टॅग्स :रूसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला