लाइव न्यूज़ :

सीडीसी ने अमेरिका में अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: August 12, 2021 15:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 अगस्त अमेरिका की लोक स्वास्थ्य एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगले चार हफ्तों में देश में कोविड-19 के मरीजों के अस्पतालों में भर्ती होने और उनकी मौतें होने की संख्या में खासी वृद्धि हो सकती है। साथ ही, देश के बड़े हिस्से में सामने आ रहे नये मामले कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के हैं।

यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने बुधवार को जारी अपने अनुमान में कहा कि छह सितंबर को 9,600 से 33,300 नए कोविड मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा सकता है, वहीं चार सितंबर को समाप्त होने वाले सप्ताह में 3,300 से 12,600 लोगों की मौत हो सकती है।

सीएनएन की खबर के अनुसार देश के दक्षिणी हिस्से में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हो रही है, वहीं कुछ मरीजों को सामान्य दिनों में मिलने वाला इलाज नहीं मिल पा रहा है।

इसमें कहा गया है कि देश का बड़ा हिस्सा कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से जूझ रहा है जो इसके पहले के स्वरूप की तुलना में दोगुना संक्रामक है।

सीडीसी ने एक बयान में कहा कि अगले चार हफ्तों में 9,600 से 33,300 नए कोविड मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराए जाने का अनुमान है।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 के कुल मामले और इस घातक बीमारी के कारण अब तक हुयी कुल मौतें क्रमशः 3,61,85,761 और 6,18,454 हैं। अमेरिका इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

सीडीसी द्वारा बुधवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, कुल अमेरिकी आबादी का 50.1 प्रतिशत यानी 16.6 करोड़ लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत